संभाजीनगर में मनोनीत नगरसेवकों की सूची जारी, 80 आवेदनों में से 10 का चयन; मनपा में नई एंट्री
Sambhajinagar Nominated Corporators: संभाजीनगर मनपा में 10 मनोनीत नगरसेवकों की सूची घोषित। BJP को 5, MIM को 3, शिवसेना (उद्धव) और शिंदे गुट को 1-1 सीट मिली। राजपत्र प्रकाशन के बाद औपचारिक प्रवेश होगा।
- Written By: अंकिता पटेल
मनोनीत नगरसेवक सूची( सोर्स: सोशल मीडिया )
Municipal Corporation Seats Allocation: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के मनोनीत नगरसेवकों की 10 सीटों पर सोमवार को अंतिम मुहर लगा दी गई। आयोजित सर्वसाधारण सभा में महापौर समीर राजूरकर ने विभिन्न दलों के गटनेताओं से प्राप्त नामों की घोषणा करते हुए मनोनीत सदस्यों की सूची सार्वजनिक की। महानगरपालिका में कुल 115 निर्वाचित पार्षदों की संख्या के आधार पर नियमों के अनुसार दस मनोनीत नगरसेवकों का चयन किया गया।
राजनीतिक दलों के संख्या बल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 5, एमआईएम को 3, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को 1 और शिंदे गुट को 1 सीट आवंटित की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत प्रशासन ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए। जांच-पड़ताल के बाद 52 आवेदन वैध पाए गए।
इसके बाद संबंधित दलों के गटनेताओं से अंतिम नाम बंद लिफाफे में मंगवाए गए, जिनके आधार पर आमसभा में आधिकारिक घोषणा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मनोनीत नगरसेवकों के नाम राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद ही उन्हें औपचारिक रूप से सभागार में प्रवेश दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
गंदगी, खुले शौचालय और फर्जी लेबलिंग! छत्रपति संभाजीनगर की प्रसिद्ध बेकरी पर चला FDA का हथौड़ा, लाइसेंस सस्पेंड
DMIC और ऑरिक सिटी का होगा कायाकल्प, 100 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाएं मंजूर, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
मुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
कर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन
स्वीकृति नगरसेवकों में भाजपा के 5 का हुआ चयन
छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका में मनोनीत नगरसेवकों के रूप में भाजपा से हर्षवर्धन कराड, छाया खाजेकर, गोकुल सिंह गलके, विजय सिंह झाला और अमृता पालोदकर को चुना गया है।
यह भी पढ़ें:-गुंठेवारी नियमितीकरण को मिली राहत: संभाजीनगर में 6 माह की मोहलत, अब 21 अक्टूबर तक मौका
एमआईएम से कुणाल खरात, शेख अहमद शेख इलियास और मोहम्मद असरार मोहम्मद अकबर को स्थान मिला है। वहीं शिंदे गुट से शुभम काले और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से प्रदीप उर्फ हनुमान दिनकरराव शिंदे का चयन किया गया है।
