Sambhajinagar: 200 एमएलडी जलापूर्ति दिसंबर में मुश्किल, पाइपलाइन के तकनीकी कार्य अब भी अधूरे
Chhatrapati Sambhajinagar की नई जलापूर्ति योजना का 200 एमएलडी पानी दिसंबर तक देना मुश्किल दिख रहा है। तकनीकी बाधाओं, अधूरे पाइपलाइन व पंप कार्यों के कारण सप्लाई संभवतः चुनावों के बाद ही शुरू होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
संभाजीनगर में जल संकट (pic credit; social media)
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनपा व महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण को शहर की नई जलापूर्ति योजना के तहत 2,500 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन से दिसंबर में 200 एमएलडी पानी देने के लिए कड़े आदेश दिए हैं।
पर जमीनी स्तर पर काम की गति, तकनीकी जटिलताएं व लंबित कार्य देखते हुए यह लक्ष्य समय पर पूरा होने की संभावना कम ही नजर आ रही है। अंतिम चरण में 3,700 एचपी के पंप, उसी क्षमता की मोटरें, मेनिफोल्ड पाइप कनेक्शन, कॉफरडैम हटाना, साइफन प्रणाली से पानी उठाना, पाइपलाइन की धुलाई ये सभी काम अत्यंत संवेदनशील व जोखिमपूर्ण हैं।
तकनीकी अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी भी जल्दबाजी या गलती पूरे जलप्रणाली को संकट में डाल सकती है। इसी कारण, चुनावों से पहले 200 एमएलडी पानी शहर तक पहुंचने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में बड़ा सियासी भूचाल: 23 पार्षदों की सदस्यता पर मंडराया खतरा, AIMIM और BJP को झटका
संभाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर अभियान शुरू, एक छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
नांदेड़ मंडल में रेलवे का एक्शन: 24 ट्रेनों में अचानक छापेमारी, 339 यात्री पकड़े गए, लाखों का जुर्माना वसूला
हिंसा पर राजनीति नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई, संभाजीनगर भाजपा शहराध्यक्ष शितोले ने अभिजीत दीपके को घेरा
वास्तविक जलापूर्ति संभवतः चुनावों के बाद ही शुरू हो पाएगी। 38 किमी लंबी 2,500 मिमी पानी की पाइप लाइन की दो बार धुलाई करनी है। जिसके लिए करीब 6 सप्ताह का समय आवश्यक होगा, इस अवधि में अन्य शेष कार्य भी जारी रहेंगे।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: करमाड़ ऑनलाइन गेम ठगी का मास्टरमाइंड साहिल कुरैशी फरार, पुलिस ने तेज की तलाश
अभी भी बचे हैं ये तकनीकी कार्य
नक्षत्रवाड़ी-जायकवाड़ी के बीच मुख्य पाइप लाइन के 8 गैप जोडना, जैकवेल-पुराना पंपगृह के बीच आधा किमी पाइपलाइन बिछाना। पंपों को बिजली आपूर्ति हेतु 35 किमी बिजली केबल बिछाना, 6 में से अभी केवल 1 पंप स्थापित, बाकी 5 पंप व मोटरें लगानी व मेनिफोल्ड पाइप बसाकर कंक्रीटिंग का काम।
साइफन प्रणाली के लिए 300 मिमी पाइपलाइन बिछाना। मुख्य लाइन की दो बार विस्तृत सफाई, नक्षत्रवाड़ी जल शुद्धिकरण केंद्र से ऊंची टेकियों तक पानी पहुंचाने के लिए बिजलीकरण, शहर की 1000 किमी आंतरिक पाइपलाइनों की सफाई।
