Sambhajinagar में जल संकट पर काबू! जायकवाड़ी बांध जैकवेल परियोजना दिसंबर से देगी 200 एमएलडी पानी

Chhatrapati Sambhajinagar में पानी की पूर्ति करने के लिए शुरू की जाने वाला Jayakwadi Dam Jackwell Project जल्द पूरा होने वाला है। इस प्रोजेक्ट अपने अंतिम रुप में है।
जायकवाड़ी डैम
जायकवाड़ी डैम (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर के लिए क्रियान्वित की जा रही नई जलापूर्ति योजना का एक महत्वपूर्ण घटक, जायकवाड़ी बांध जैकवेल परियोजना अब पूर्ण होने के कगार पर है।

जैकवेल पर मोटर फ्लोर कास्टिंग का कार्य शुरू हो गया है और यह कार्य इस चरण का अंतिम सिविल कार्य माना जा रहा है। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (एमजेपी) और मनपा प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि यदि यह कार्य समय पर पूरा हो जाता है, तो दिसंबर से शहर को 200 एमएलडी जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।

इस परियोजना का पहला चरण मई 2024 में शुरू किया गया था। पिछले सत्रह महीनों से चल रहे इस कार्य में अब 27 मीटर ऊंचे जैकवेल का निर्माण पूरा हो गया है।

वर्तमान में मोटर फ्लोर कास्टिंग के लिए स्लैब बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसके बाद उसकी क्योरिंग की जाएगी। क्योरिंग पूरी होने के बाद, फर्श पर एक शेड बनाया जाएगा और उस शेड में बांध से पानी पंप करने के लिए उच्च क्षमता वाली मोटरे लगाये जाएंगी। इस जैकवेल के जरिए जायकवाड़ी बांध से शहर में पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए 3,750 हॉर्स पावर क्षमता के दो पंप पहले ही लगाए जा चुके हैं। इन पंपों पर मोटर फ्लोर तैयार किए जा रहे हैं, जिनके जरिए सीधे जैकवेल से पानी पंप किया जाएगा।

कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

काम समय पर पूरा करने के लिए ठेकेदार कंपनी जीवीपीआर ने अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी है। सूत्रों ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं वर्तमान में युद्धस्तर पर चल रही है, योजना के पहले चरण के पूरा होने के बाद, शहर को प्रतिदिन 200 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाएगी, जिससे शहर में बढ़ती जल संकट की समस्या से काफी राहत मिलेगी, मनपा प्रशासक जी श्रीकांत ने पिछले सप्ताह जैकवेल परियोजना स्थल का दौरा किया और कार्य का निरीक्षण किया था। उन्होंने कार्य की गति पर संतोष व्यक्त किया और निर्धारित समय-सीमा के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com