संभाजीनगर मनपा चुनाव के लिए प्रशासन तैयार, 1267 बूथों पर वोटिंग; 11.17 लाख मतदाता करेंगे फैसला
Voting Day: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा। 1267 मतदान केंद्रों पर 11.17 लाख मतदाता वोट डालेंगे, 537 बूथों पर वेबकास्टिंग से निगरानी रहेगी।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Election Administration: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के सार्वभौमिक चुनाव के लिए कल, गुरुवार 15 जनवरी को मतदान होने जा रहा है। इसे शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए महानगरपालिका प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से तैयार कर ली हैं।
शहर में कुल 1267 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 5588 मतदान केंद्राध्यक्ष और पोलिंग अधिकारी (क्रमांक 1 से 3) तैनात किए गए हैं। सभी कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं।
इस चुनाव में कुल 11,17,477 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 859 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में ST की रियायती यात्रा के लिए NCMC स्मार्ट कार्ड अनिवार्य; 74 हजार से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीयन
अर्जुनी मोरगांव के दीपेश जिवानी 5 साल बाद बरी, कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला
गोंदिया के किसानों को बड़ी राहत; फसल बीमा के लिए 31.17 करोड़ मंजूर, 56 हजार से अधिक खातों में पैसा जमा
गोंदिया जिले की 4 तहसीलों में हाथीरोग सर्वेक्षण अभियान शुरू; 221 गांवों के 4,107 बच्चों की होगी रक्त जांच
मतदान प्रक्रिया पर प्रभावी निगरानी के लिए 537 मतदान केंद्रों में मतदान कक्ष के अंदर और बाहर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, चुनाव कार्य पर नजर रखने के लिए 173 क्षेत्रीय अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
ईवीएम की सुरक्षा रहेगी सख्त
मतदान के बाद ईवीएम मशीनों की सुरक्षा और मतगणना के लिए शहर में चार स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उस्मानपुरा; शासकीय तंत्रनिकेतन महाविद्यालय, स्टेशन रोड, एस.एफ.एस. स्कूल, जालना रोड, और गरवारे आईटी पार्क, चिकलठाणा एमआईडीसी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-ग्रैंड टूरः प्रशासन हुआ मुस्तैद, 19 से 23 जनवरी: अंतरराष्ट्रीय साइकिल रेस की तैयारियां तेज
प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर मतदान करें। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय किया गया है और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।
