- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Election 2026 Voter List Polling Details
चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू, मनपा प्रशासन अलर्ट, 11.11 लाख मतदाता करेंगे मतदान
Sambhajinagar Elections: मनपा चुनाव 15 जनवरी को होंगे। शहर में 11.11 लाख मतदाता व 1400 मतदान केंद्र रहेंगे। चुनाव घोषणा के साथ आचार संहिता लागू। अंतिम मतदाता सूची में 165 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।
- Written By: अंकिता पटेल

( सोर्स: सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Elections News: छत्रपती संभाजीनगर महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार शाम राज्य के सभी 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव की घोषणा की। इस घोषणा के बाद आनन फानन में स्थानीय मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने प्रेस वार्ता आयोजित कर छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के तैयारियों को लेकर प्रशासन द्वारा क की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आगामी 15 जनवरी 2026 को छत्रपति संभाजी नगर महानगर पालिका के लिए चुनाव होंगे। चुनाव में शहर भर के 11 लाख 11 हजार 283 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए शहर में करीब 1400 मतदान केन्द्र होंगे। चुनाव की घोषणा होते ही मनपा क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो चुकी है।
मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने बताया कि बीते माह मनपा चुनाव के लिए प्रारूप मतदाता सूची घोषित करने के बाद सोमवार को अंतिम मतदाता सूची घोषित की गई। इसमें प्रारूप व अंतिम मतदाता सूची में 165 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। मनपा द्वारा घोषित बीते माह घोषित की प्रारूप मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 11 लाख 18 हजार 118 थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में अवैध बाइक-टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई; मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐप मालिकों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश
प्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
NEET पेपर लीक मामले का आरोपी शुभम खैरनार नासिक से गिरफ्तार, पुलिस से बचने बदला था हुलिया
बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, अल्पसंख्यक स्कूलों में शिक्षकों के लिए TET जरूरी नहीं, लापरवाह अफसरों को दी चेतावनी
उन्होंने बताया कि कुछ प्रभागों में मतदाताओं की संख्या में कमी आई है, वहीं कुछ प्रभागों में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है, जिसमें प्रभाग 3 में 5 हजार 47 मतदाता घटकर यहां कुल 35 हजार 602 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही प्रभाग 16 में 40 हजार 649 मतदाताओं में से 6 हजार 657 मतदाताओं की संख्या कम होकर वहां अब 35 हजार 593 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
तीन स्थानों पर होगी सभी प्रभागों की मतगणना
मनपा चुनाव के लिए तीन और चार प्रभागों को मिलाकर एक निर्वाचन निर्णय अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस प्रकार कुल नौ निर्वाचन निर्णय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। शहर के सभी 29 प्रभागों की मतगणना एसएफएस स्कूल, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज और गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में की जाने का नियोजन किया जा रहा है। गवर्नमेंट कॉलेजों में अगर उस समय परीक्षा का समय रहा तो मतगणना स्थान बदले भी जा सकते।
आदर्श आचार सांहिता कक्ष और उड़न दस्ते तैनात
मनपा चुनाव में होने वाली गड़बड़ियों के शिकायतों के निपटारे के लिए आदर्श आचार संहिता कक्ष स्थापित किया गया है। इस कक्ष में प्राप्त शिकायतों की पहले जांच की जाएगी, वह शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कक्ष की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी, संगीता राठोड को सौंपी गई है।
उनकी सहायता के लिए मनपा की उपायुक्त/सविता सोनवणे, जावेदा काजी और रोहित मिसाल काम करेंगे। चुनाव की पृष्ठभूमि में शहर के प्रमुख मार्गों और प्रवेश द्वारों पर उड़नदस्ते और जांच दल सक्रिय रहेंगे। नकद राशि के आवागमन और किसी भी तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखा जाएगा, यह भी स्पष्ट किया गया है।
मतदाताओं में की जाएगी जन जागृति
शहर में पहली बार प्रभाग वाईज चुनाव होने जा रहे है। मनपा की स्थापना के बाद से 10 वर्ष पूर्व तक वार्ड वाईज चुनाव हुए। पहली बार 29 प्रभागों में कुल नगरसेवक चुने जाएंगे। 29 प्रभागों में से 28 प्रभागों में 112 तथा प्रभाग 29 में तीन नगरसेवक चूने जाएंगे।
प्रभाग वाईज चुनाव में एक मतदाता मनपा प्रशासन की ओर से हर प्रभाग में बड़े पैमाने पर जनजागृति की जाएगी। ताकि, लोग बडी संख्या में घर बाहर निकलकर मनपा चुनाव में मतदान करें। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया के अलावा पोस्टर, बैनर्स, होर्डिंग्ज के माध्यम से जन जागृति में की जाएगी। मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जिस क्षेत्र बताया कि मदन है, उसी क्षेत्र में उसके लिए मतदान केन्द्र हो।
उम्मीदवारों को दी जाएगी सूचना पुस्तिका
जी. श्रीकांत ने बताया कि मनपा चुनाव के लिए चुनाव मैदान में बने हुए उम्मीदवारों को सूचना पुस्तिका प्रदान की जाएगी। इस पुस्तिका में आदर्श आचार संहिता से संबंधित मार्गदर्शक तत्व, उम्मीदवारों के लिए लागू नियम तथा मतदान केंद्रों से जुड़ी आवश्यक जानकारी शामिल रहेगी। ताकि, प्रभाग वाईज हो रहे चुनाव में उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परेशानियां ना आये।
9 निर्णय अधिकारियों की नियुक्ति
महानगर पालिका चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए चुनाव प्रमुख के नाते मनपा आयुक्त ने 9 निर्णय अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि उनके माध्यम से शहर के कुल 29 प्रभागों के लिए होने वाले चुनाव की तैयारियों पूरी की जाएगी। महापालिका चुनाव के लिए हर तीन प्रभागों के पीछे एक निर्वाचन कार्यालय स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
यह भी पढ़ें:-Prayagraj: महाकुंभ खत्म, आस्था बरकरार, मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए नई रेल सुविधा
महापालिका चुनाव में 28 प्रभाग चार सदस्यों वाले हैं, जबकि एक प्रभाग तीन सदस्यों का है। नामांकन पत्र दाखिल करना, नामांकन की जांच, नाम वापस लेना, चुनाव खर्च का दैनिक लेखा प्रस्तुत करना तथा प्रचार रैली और सभाओं की अनुमति देने का अधिकार संबंधित निर्वाचन निर्णय अधिकारी कार्यालयों के पास रहेगा।
9 कार्यालयों से होगा चुनाव का कामकाज
प्रभागवार निर्वाचन कार्यालयों की व्यवस्था स प्रकार की गई है। प्रभाग क्रमांक 3, 4 और 5 के लिए स्मार्ट सिटी कार्यालय के घन कचरा प्रबंधन कक्ष में निर्वाचन कार्यालय रहेगा। प्रभाग 6, 12, 13 और 14 के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित उपविभागीय अधिकारी कार्यालय तय किया गया है। प्रभाग 1, 2 और 7 के लिए मनपा का जोन क्रमांक 4 कार्यालय, टीवी सेंटर में निर्वाचन कार्यालय कार्यरत रहेगा।
Chhatrapati sambhajinagar municipal election 2026 voter list polling details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी
May 12, 2026 | 05:02 PMEkadashi Vrat: एकादशी व्रत कैसे फलित होगा? जानिए इस व्रत के नियम और इसकी महिमा
May 12, 2026 | 04:47 PMभोपाल में रिश्तों का कत्ल करने की कोशिश, सनकी पिता ने 16 साल के बेटे पर तानी राइफल; बाल-बाल बची किशोर की जान
May 12, 2026 | 04:45 PMमुंबई में अवैध बाइक-टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई; मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐप मालिकों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश
May 12, 2026 | 04:42 PMप्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
May 12, 2026 | 04:42 PMधुरंधर के Shararat में लगा भोजपुरी तड़का, इंटरनेट पर छाया वीडियो, फैंस बोले- और भी मजेदार है
May 12, 2026 | 04:39 PMIRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती, ₹30,000 मिलेगी सैलरी
May 12, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM












