Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा चुनाव 2025: एसएसटी ड्यूटी टालने पर सख्त कार्रवाई; 17 कर्मचारियों पर केस दर्ज

Municipal Election: संभाजीनगर मनपा चुनाव 2025 में एसएसटी ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले 17 अधिकारी-कर्मचारियों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Jan 02, 2026 | 02:36 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Municipal Election 2025, SST Duty: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका सार्वत्रिक चुनाव 2025 की पृष्ठभूमि में नियुक्त स्थिर सर्वेक्षण दल (एसएसटी) में ड्यूटी पर उपस्थित न रहने वाले 17 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मनपा आयुक्त जी श्रीकांत द्वारा लिखित आदेश तथा बार-बार मोबाइल पर संपर्क किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने चुनाव कार्य में शामिल होने से टालमटोल की, यह स्पष्ट हुआ है।

महानगरपालिका चुनाव 2025 के लिए लगभग 132 अधिकारी कर्मचारियों की स्थिर सर्वेक्षण दल में नियुक्ति की गई थी। हालांकि कुछ अधिकारी और कर्मचारी प्रत्यक्ष ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए।

उन्होंने मेडिकल अवकाश, बीएलओ-आरओ कार्य, प्रशिक्षण जैसे कारण बताए। उपजिलाधिकारी एवं आचार संहिता चुनाव अधिकारी द्वारा 18 और 24 दिसंबर को लिखित आदेश दिए जाने के बावजूद संबंधित कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

इस मामले में महानगरपालिका के उप अभियंता काजी जावेद अहमद की शिकायत पर सिटी चौक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच हवलदार सतीश आहेरकर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-BJP की अंदरूनी कलह पर संजय शिरसाट का तीखा वार, अपने ही कार्यकर्ताओं से भाग रही BJP

इनके खिलाफ मामला दर्ज

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के वैज्ञानिक अधिकारी संतोष पानसरे, स्वास्थ्य सेवा उपनिदेशक कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक मूलचंद राठोड़, भूमि अभिलेख कार्यालय के क्लार्क प्रतीक डोंगरे, एसईबी महाविद्यालय के प्राध्यापक संजय मोहोड, यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ लिपिक भरत रेड्डी, प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र के ट्रेसर असिस्टेंट धनराज चौधरी, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के क्लार्क दिलीप शिंदे, विशेष लेखा परीक्षक कार्यालय के उप लेखा परीक्षक बी. बी. मरके, लघु पाटबंधारे विभाग के सहायक अभियंता रितेश डोंगरे, आईटीआई के क्लार्क राजेंद्र पेठकर, एमआईडीसी के सहायक लिपिक शेख गफ्फार अहमद, पंचायत समिति के अभियंता आर. ए. चन्ने, यांत्रिकी विभाग के विस्तार अधिकारी वी. वी. पंडित, वर्ल्ड बैंक परियोजना विभाग के सहायक अभियंता देवदत्त भुरेवार, शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के प्रशासकीय अधिकारी विजय बोरटकर, विश्वविद्यालय के क्लार्क अनिल घुले तथा सहकारी संस्था विभाग के विशेष ऑडिटर राजेश सरमरकर शामिल है।

Chhatrapati sambhajinagar municipal election 2025 sst duty case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2026 | 02:36 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra News: पुणे मेट्रो में अब ऑनलाइन मिलेगा खोया सामान, नई सुविधा शुरू

2

CM फडणवीस पर टिप्पणी करना पड़ा भारी! वायरल वीडियो से मचा बवाल, BJP ने पूजा मोरे का काटा टिकट

3

जालना में एसीबी का जाल, मुआवजा दिलाने के नाम पर सिंचाई विभाग का इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

4

Maharashtra Local Body Election: ठाणे चुनाव में पारदर्शिता पर जोर, संवेदनशील केंद्र CCTV की जद में

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.