छत्रपति संभाजीनगर: आयुक्त अमोल येडगे की समीक्षा बैठक, पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन के लिए सख्त निर्देश
Sambhajinagar Municipal Corporation: अमोल येडगे ने मनपा मुख्यालय में बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन को अधिक तेज, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Civic Administration Review( Source: Social Media )
Sambhajinagar Civic Administration Review: छत्रपति संभाजीनगर शहर के प्रशासनिक कार्यों को अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के आयुक्त अमोल येडगे ने विभिन्न विभागों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा सोमवार को महानगरपालिका मुख्यालय में आयोजित बैठक में की।
बैठक में लेखा विभाग, नगर रचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, घनकचरा प्रबंधन, उद्यान विभाग, कर वसूली, संपत्ति विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना और अतिक्रमण विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों का गहन आकलन किया गया।
मनपा की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर की चर्चा
आयुक्त येडगे ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित फाइलों का तुरंत निपटारा किया जाए। कामकाज में अनावश्यक विलंब से बचा जाए और सभी विभाग निर्धारित समय में अपने कार्य पूरे करें।
सम्बंधित ख़बरें
दहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
ट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
Financial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
नागपुर में चोरों पर मेट्रो की नजर! 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, CCTV से सुलझे कई केस
नागरिकों को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराई जाए कर वसूली की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि आने वाले समय में वसूली बढ़ाने के लिए प्रभावी योजना तैयार की जाए।
इसके लिए तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग बढ़ाकर वसूली प्रक्रिया को अधिक सरल और तेज बनाया जाए, साथ ही कम प्रदर्शन करने वाले वसूली कर्मचारियों का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए, नगररचना विभाग की समीक्षा के दौरान विकास योजना की सड़कों, टीडीआर, पीपीपी परियोजनाओं, यातायात जाम कम करने के उपायों, पार्किंग व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, शहर की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर भी चर्चा की गई।
ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर दिया जोर
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, कुत्तों के काटने की घटनाओं पर नियंत्रण, रेबीज रोकथाम, एम्बुलेंस सेवा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
ओपीडी सेवाओं को डिजिटल प्रणाली से अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए स्वच्छता और पर्यावरण के संदर्भमें ठोस कचरा प्रबंधन कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण, जनजागरूकता अभियान और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश ने आयुक्त येडगे ने दिए, साथ ही बीओटी पद्धति पर परियोजनाएं शुरू करने, कुछ कार्यों को लाइव मोड में लाने और विभागवार प्रगति की नियमित निगरानी करने को कहा गया।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: बारामती उपचुनाव में टूटी निर्विरोध परंपरा? सुनेत्रा पवार के सामने कांग्रेस का अड़ंगा
आयुक्त ने अगले तीन से चार महीनों के लिए स्पष्ट योजना बनाकर निर्धारित समय में लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया। दिव्यांग विभाग की समीक्षा करते हुए दिव्यांग भवन का कार्य जल्द पूरा करने और दिव्यांगजनी के लिए पुस्तकालय शुरू करने के निर्देश भी दिए।
