Sambhajinagar: संभाजीनगर में गंदगी फैलाने वाले कोचिंग क्लासेस पर मनपा की बड़ी कार्रवाई, 41,500 रुपये जुर्माना
Clean Street Campaign: संभाजीनगर में महानगरपालिका ने शहर की सड़कों पर विज्ञापन पर्चे फेंककर गंदगी फैलाने वाले कोचिंग क्लासेस और संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाकर 41,500 रुपये का जुर्माना लगाया।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Clean Street Campaign In Chhatrapati Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर में शहर की सड़कों को विज्ञापन के पर्चों से पाटने और गंदगी फैलाने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ महानगरपालिका (मनपा) ने अब युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे के मार्गदर्शन और ठोस कचरा प्रबंधन प्रमुख नंदकिशोर भोंबे की देखरेख में ‘क्लीन स्ट्रीट ऐप’ के माध्यम से चलाए गए विशेष अभियान में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों पर कुल 41,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
‘क्लीन स्ट्रीट ऐप’ और नागरिक मित्र टीम का एक्शन
छत्रपति संभाजीनगर शहर की सुंदरता को बिगाड़ने वाले विज्ञापनों और सड़कों पर फैले कचरे को साफ करने के लिए मनपा की ‘नागरिक मित्र टीम’ पिछले तीन दिनों से सक्रिय है। विशेष रूप से शैक्षणिक हब और प्रमुख चौराहों पर फैले पर्चों की जांच की गई, जिसके बाद जिम्मेदार संस्थानों की पहचान कर उन पर जुर्माना ठोका गया। अकेले कोचिंग क्लासेस के विज्ञापन पर्चे फेंकने के मामले में प्रशासन ने 17,000 रुपये का जुर्माना वसूला।
इन बड़े संस्थानों पर गिरी गाज
अभियान के दौरान सुधाकर रोड स्थित सीडीएस कॉलेज, मोशन क्लासेस और आर. के. केमिस्ट्री क्लासेस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई का यह सिलसिला 6 मई 2026 को भी जारी रहा, जिसमें न्यू उस्मानपुरा स्थित एआईबी बायोलॉजी क्लासेस और चुनीलाल पेट्रोल पंप के पास स्थित अनएकेडमी (Unacademy) क्लासेस पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar: 12 जून से छत्रपति संभाजीनगर में नियमित जलापूर्ति; प्रशासन ने हाई कोर्ट में दिया आश्वासन
नागपुर में नौकरानी ने रचा ठगी का जाल, पेंशन चेक चोरी कर बड़ा फ्रॉड, वृद्ध दंपति से 7 लाख की धोखाधड़ी
नागपुर हत्या केस: कलमना थाना क्षेत्र में लव ट्रायंगल के चलते 17 वर्षीय किशोर की हत्या, 3 नाबालिग हिरासत में
सावधान महाराष्ट्र! अगले 48 घंटे भारी, बिजली की कड़कड़ाहट के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जाने आज का मौसम
यह भी पढ़ें:- Sunetra Pawar Resigns: सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बारामती की रिकॉर्ड जीत के बाद बड़ा कदम
अतिक्रमण और कचरा प्रबंधन पर भी नजर
कार्रवाई केवल पर्चों तक सीमित नहीं रही। सड़क पर निर्माण सामग्री जैसे रेत, गिट्टी डालकर यातायात बाधित करने और कचरे का वर्गीकरण (गीला-सूखा) न करने वालों से भी 14,500 रुपये की वसूली की गई। इस टीम में दशरथ भिसे, मुरलीधर सहाणे, फकीरराव वाकले और विष्णु काकड़े ने प्रमुख भूमिका निभाई।
संभाजीनगर महानगरपालिका प्रशासन ने सभी व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थानों को सख्त चेतावनी दी है कि वे अपनी प्रचार सामग्री का प्रबंधन जिम्मेदारी से करें। शहर की स्वच्छता से समझौता करने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में और भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
