छत्रपति संभाजीनगर में एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो गिरफ्तार
Sambhajinagar MD Drugs: अपराध शाखा ने सिटी क्लब के पीछे एमडी ड्रग्स बेचते युवक को रंगेहाथ पकड़ा। पूछताछ में सप्लायर का नाम सामने आया, दोनों से 3.70 लाख का माल जब्त।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Drug Trafficking: छत्रपति संभाजीनगर शहर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
आमखास मैदान के पास स्थित सिटी क्लब की पिछली दीवार के पास ड्रग्स बेच रहे एक युवक व उसे ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी को भी जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
आरोपियों से 20 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) पाउडर, एक मोबाइल फोन संग कुल 3 लाख, 70,000 रुपए मूल्य का माल जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शेख आफताब शेख सलीम (19) व शेख इराफ शेख अरशद शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
अपराध शाखा को आमखास मैदान के पास सिटी क्लब की पिछली दीवार के निकट युवक की ओर से गोपनीय रूप से एमडी ड्रग्स बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक रविकांत गच्चे व उनकी टीम ने मौके पर जाल बिछाकर शेख आफताब को मादक पदार्थ बेचते समय रंगेहाथ दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह ड्रग्स शेख इराफ से प्राप्त हुआ था। इसके बाद उपनिरीक्षक प्रवीण वाघ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।
NDPS के तहत मामला दर्ज
बेगमपुरा पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े है व शहर में तुम्स की आपूर्ति का स्रोत क्या है।
यह भी पढ़ें:-केंद्रीय बजट से महाराष्ट्र को रफ्तार: रक्षा खड़से, नासिक- संभाजीनगर-नागपुर होंगे इकॉनॉमिक रीजन
जांच दल में ये थे शामिल
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, पुलिस उपायुक्त रत्नाकर नवले, सहायक पुलिस आयुक्त अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के निरीक्षक संभाजी पवार, सहायक निरीक्षक रविकांत गच्चे, उपनिरीक्षक प्रवीण वाघ व उनकी टीम ने संयुक्त रूप से की।
