Sambhajinagar: महावितरण का विशेष कार्यक्रम, महाराष्ट्र दिवस पर 41 कर्मियों को उत्कृष्ट तकनीकी कर्मी पुरस्कार
Maharashtra Day Celebration Employee Awards: संभाजीनगर में महाराष्ट्र दिवस व श्रमिक दिवस पर महावितरण ने 41 कर्मचारियों को उत्कृष्ट तकनीकी कर्मी पुरस्कार से किया सम्मानित।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर महावितरण, श्रमिक दिवस, कर्मचारी सम्मान,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Technical Staff Recognition: छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के छत्रपति संभाजीनगर प्रादेशिक एवं परिमंडल कार्यालय में शुक्रवार (1 मई) को महाराष्ट्र दिवस और श्रमिक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सह-प्रबंध निदेशक आदित्य जीवने द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता पवनकुमार कछोट सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
श्रमिक दिवस के अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तकनीकी कर्मचारियों और मशीन ऑपरेटर वर्ग के कुल 41 कर्मियों को ‘उत्कृष्ट तकनीकी कर्मी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह समारोह चिकलठाणा एमआईडीसी स्थित एक सभागार में आयोजित हुआ।
सम्मानित कर्मचारियों में शहर, ग्रामीण तथा जालना मंडल के कर्मचारी शामिल थे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के परिवारजनों को भी आमंत्रित किया गया। कर्मचारियों ने अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान परिवारजनों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
स्वास्थ्य पर की जागरूकता
साथ ही सभी सम्मानित कर्मियों को सेवानिवृति तक पहनने के लिए उत्कृष्ट कमी 2026′ नेम प्लेट भी प्रदान किया गया, समारोह में स्वास्थय संबंधी जागरूकता रात्र भी आयोजित किया गया विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय रोग की रोकथाम और सीरीआर तकनीक पर प्रायोगिक मार्गदर्शन दिया, अपने संबोधन में आदित्य जीवने ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर उपभोक्ताओं को निर्वाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में देवगिरी बैंक की अनोखी पहल: छात्रों को मिला म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स का तोहफा, प्रतिभा को नई उड़ान
जोखिम भरे कार्य के बावजूद उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने सुरक्षा उपायों और प्राथमिक उपचार की जानकारी सभी कर्मचारियों तक पहुंचाने की अपील की। मुख्य अभियंता पवन कुमार कछोट ने कहा कि कंपनी की प्रगति में कर्मचारियों की भूमिका अहम है। साथ ही उन्होंने बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली बढ़ाने पर जोर दिया।
