Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर तहसील में सबसे ज्यादा 3,326 केस लंबित, जमीन रिकॉर्ड अपडेट में देरी; प्रशासन पर सवाल

Chhatrapati Sambhajinagar Patwari Issue: संभाजीनगर में 10 हजार से ज्यादा फेरफार मामले लंबित हैं। तय 30 दिन की समयसीमा के बावजूद देरी से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 13, 2026 | 09:32 AM

जमीन रिकॉर्ड( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Sambhajinagar Land Record Delay: छत्रपति संभाजीनगर जिले में जमीन रिकॉर्ड से जुड़े फेरफार मामलों में भारी देरी सामने आई है, तय समय सीमा के बावजूद यह समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों को पटवारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में वर्तमान में पटवारी स्तर पर कुल 10,098 फेरफार लंबित हैं, इनमें सबसे अधिक 3,326 मामले छत्रपति संभाजीनगर तहसील में हैं, जो प्रशासनिक कामकाज की धीमी गति को दर्शाता है।

जमीन की खरीद-फरोख्त के बाद उस लेनदेन को सातबारा रिकॉर्ड में दर्ज करना अनिवार्य होता है, जिसे ‘फेरफार’ कहा जाता है। नियम के अनुसार, दस्त पंजीकरण के बाद यदि कोई आपत्ति नहीं है तो 30 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

निजी स्कूलों पर सख्त हुए Dada Bhuse, तय दुकानों से खरीदारी का दबाव डालने पर होगी कार्रवाई

चंद्रपुर मनपा में ‘प्रभाग कमेटी’ चुनाव से पहले सियासी घमासान, गुटबाजी ने बढ़ाई टेंशन, जानें कैसे बदले समीकरण

वर्धा जिला अस्पताल में फिर भड़की आग! दवा भंडार में मची तबाही, लाखों की दवाइयां जलकर खाक, बाल-बाल बची जान

ऊंची इमारतों की बढ़ी सुरक्षा: संभाजीनगर में दमकल को मिली 36 मीटर हाईटेक मशीन, आग पर लगेगा तेजी से काबू

मामलों का विवरण

क्रमांक श्रेणी मामलों की संख्या
1 1 महीने के भीतर के लंबित मामले 7,823
2 1 से 3 महीने के बीच 1,086
3 3 महीने से अधिक 131
4 बिना पंजीकरण / विवादित मामले 1,058

पूर्व में चला था विशेष अभियान

इसके बाद पटवारी की ओर से फाइल मंडल अधिकारी के पास भेजी जाती है। लेकिन जमीनी स्तर पर यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो रही है। कई मामलों में किसानों से पैसे की मांग किए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।

यह भी पढ़ें:-ऊंची इमारतों की बढ़ी सुरक्षा: संभाजीनगर में दमकल को मिली 36 मीटर हाईटेक मशीन, आग पर लगेगा तेजी से काबू

किसानों के जमीन संबंधी कार्य अटक रहे हैं, जिससे आर्थिक य प्रशासनिक समस्याएं बढ़ रही हैं। इन मामलों के निपटारे के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने पिछले वर्ष ‘फेरफार अदालत’ अभियान चलाया था, जिसके तहत एक महीने में 8 हजार से अधिक मामलों का निपटारा किया गया था। हालांकि, इसके बाद फिर से प्रक्रिया धीमी पड़ गई है व बड़ी संख्या में मामले लंबित हो गए है।

Chhatrapati sambhajinagar land record delay ferfar pending cases patwari issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2026 | 09:32 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Latest Hindi News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.