संभाजीनगर में नई जलापूर्ति योजना को रफ्तार, 19 मार्च से जैकवेल से पानी मिलने की उम्मीद
Aurangabad Bench High Court Hearing: छत्रपति संभाजीनगर की नई जलापूर्ति योजना में तेजी आई है और 19 मार्च 2026 से जैकवेल से पानी आपूर्ति शुरू होने की संभावना जताई गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
jackwell water supply plan (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Project: छत्रपति संभाजीनगर शहर की पानी की समस्या को दूर करने के लिए शुरू की गई नई जलापूर्ति योजना के कार्य में अब तेजी आ गई है। संभावना जताई जा रही है कि 19 मार्च 2026 से जैकवेल से पानी की निकासी शुरू हो सकती है। यह जानकारी शनिवार (7 मार्च) को बॉम्बे हाई कोर्ट या बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच में हुई सुनवाई के दौरान सामने आई, जहां ठेकेदार कंपनी ने निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने का आश्वासन दिया।
सुनवाई के दौरान सरकारी वकील अमरजीत सिंह गिरासे ने जलवाहिनी के कुछ कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। इस पर ठेकेदार कंपनी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश धोर्डे ने न्यायालय को बताया कि सभी आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य अगले दस दिनों में पूरे कर दिए जाएंगे।
जैकवेल से की जाएगी जलापूर्ति
अधिवक्ता धोरडे ने अदालत को यह भी बताया कि 19 मार्च से जैकवेल को चालू कर पानी की आपूर्ति शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान मनपा आयुक्त द्वारा 6 मार्च को किए गए स्थल निरीक्षण की रिपोर्ट भी अदालत में प्रस्तुत की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Bombay High Court की नागपुर बेंच का अहम निर्देश, जब्त किए गए नोट बदलने से इनकार नहीं कर सकता RBI
सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे को Maharashtra MLC Election लड़ने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस गुट हुआ नाराज
Maharashtra Election Process में बड़ा बदलाव, ‘कलर कोडिंग’ और नई वितरण प्रणाली से मतदान प्रक्रिया होगी आसान
Nashik TCS Case में चौथी पीड़िता का बड़ा आरोप, कंपनी में अश्लील व्यवहार का खुलासा
सुनवाई में महानगरपालिका की ओर से अधिवक्ता संभाजी टोपे, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र देशमुख, राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव देशपांडे, ठेकेदार कंपनी की ओर से अधिवक्ता आर.एन. धोरडे, तथा अधिवक्ता शंभूराजे देशमुख और याचिकाकर्ता अधिवक्ता अमित मुखेडकर उपस्थित थे।
ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर: महावितरण का बड़ा एक्शन, फतियाबाद और पिसादेवी में 29 लोग बिजली चोरी करते धराए, केस दर्ज
संबंधित कार्यों के निरीक्षण का आदेश
अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 16 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जैकवेल और संबंधित कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस निरीक्षण में मनपा आयुक्त, संबंधित अधिकारी, ठेकेदार और वकीलों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। निरीक्षण का विस्तृत प्रतिवेदन 17 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई में अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
