छत्रपति संभाजीनगर में अनोखी पहल, ‘मैं आयुक्त बनूंगा’ पहल के तहत छात्रों ने आयुक्त जी. श्रीकांत से किया संवाद
Sambhajinagar Municipal Initiative: संभाजीनगर आयुक्त जी. श्रीकांत की ‘मैं आयुक्त बनूंगा’ पहल के तहत पडेगांव स्कूल के छात्रों ने आयुक्त निवास पर उनसे मुलाकात कर खेल व प्रेरणादायी संवाद का अनुभव लिया।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar GS Srikant Commissioner Interaction ( सोर्स : शोसल मीडिया )
Sambhajinagar GS Srikant Commissioner Interaction: छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत की पहल ‘मैं आयुक्त बनूंगा’ के अंतर्गत मनपा को किसी एक स्कूल के छात्रों के साथ प्रेरणादायी संवाद आयोजित किया जाता है।
इसी पहल के तहत मनपा स्कूल पडेगांव के छात्रों ने आयुक्त के ‘जलश्री’ निवास स्थान पर जाकर उनसे मुलाकात की। गर्मी के मौसम को देखते हुए वे सुबह नौ बजे ही मैदान में पहुंच गए, उन्होंने खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल व फुटबॉल जैसे खेलों का आनंद लिया।
रस्साकशी व खो-खो में छात्राओं की टीम विजयी रही। इस दौरान शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ खेलों में भाग लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। क्रीड़ा महोत्सव के कारण छात्रों के खेल कौशल में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
13,600 करोड़ की कर्जमाफी से 16.96 लाख किसानों को राहत, महाराष्ट्र में अहिल्यादेवी होलकर योजना का पहला चरण शुरू
एकनाथ शिंदे गुट के 4 मंत्रियों की छुट्टी तय? महाराष्ट्र सरकार में होंगे बड़े फेरबदल, बैठक के बाद मचा हड़कंप
प्रदर्शनकारी छात्र आतंकवादी नहीं, देश का भविष्य हैं, सरकार पर बरसे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके
Parth Pawar Engagement: पुणे के फाइव स्टार होटल में सादगी से हुई सगाई, शरद पवार और सीएम फडणवीस रहे मौजूद
सभी ने एक साथ प्रकृति भोज का आनंद लिया, इसके बाद आयुक्त के साथ प्रेरणादायी संवाद का कार्यक्रम शुरू हुआ। कुछ छात्रों ने आयुक्त का फोटो भेंट किया, जबकि खुशी नामक छात्रा ने अपने हाथों से बनाया हुआ मोबाइल का मॉडल उन्हें भेंट किया, जिसे आयुक्त ने काफी पसंद किया।
इस दौरान आयुक्त जी. श्रीकांत ने छात्रों से कहा कि आयुक्त बनने के लिए कड़ी मेहनत व निरंतर अध्ययन आवश्यक है, यदि मन लगाकर पढ़ाई करें व लक्ष्य निर्धारित करें, तो वे भी आगे चलकर बड़े अधिकारी बन सकते हैं।
छात्रों का मार्गदर्शन
उनके यह कहते ही आकांक्षा व खुशी नामक छात्राओं ने कहा कि वे भी आयुक्त बनना चाहती हैं। इस संवाद से छात्रों के मन में आईएएस बनने का सपना और मजबूत होता दिखाई दिया, इस मौके पर छात्राओं ने मराठी गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कुछ छात्राओं ने आयुक्त के कार्यों पर पंक्तिया भी सुनाई।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर: सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए, 21 हजार से अधिक किशोरियों का मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान शुरू
युवराज नामक एक छोटे छात्र ने संत ज्ञानेश्वर महाराज का हरिपाठ सुनाकन सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर शहर अभियंता एवी देशमुख समेत मुख्याध्यापक प्रल्हाद नागरे, शिक्षक विनोद चटणे सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे, यह कार्यक्रम उप आयुक्त एवं शिक्षा विभाग प्रमुख अंकुश पांढरे तथा नियंत्रण अधिकारी गणेश दांडगे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानदेव सांगले ने आयोजित किया।
