छत्रपति संभाजीनगर: सिडको मनपा अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, गर्भाशय कैंसर से बचाव पर जोर
Chhatrapati Sambhajinagar HPV Vaccination: संभाजीनगर में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत मनपा अस्पताल से की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Cervical Cancer Prevention( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Cervical Cancer Prevention: छत्रपति संभाजीनगर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत बुधवार को सिडको एन-४ स्थित महानगरपालिका अस्पताल में की गई। इस अभियान का उद्घाटन महापौर समोर राजूरकर के हाथों हुआ।
यह अभियान महानगरपालिका आयुक्त जी. श्रीकांत के निर्देशानुसार तथा मनपा के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष शोभा बुरांडे, चिकित्सा सहायता एवं स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष डॉ. सुनीता सोलुके, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुपम टाकलकर, डब्ल्यूएचओ के सलाहकार डॉ. मुजीब, सहायक चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उज्वला भामरे, डॉ. अमर ज्योति शिंदे, डॉ. बालकृष्ण राठोड़कर, डॉ. प्रेरणा संकेलचा, डॉ. प्रेमलता कराड, डॉ. शिरसाट, डॉ. दवंडे, असिस्टेंट मैट्रन मीनल ठोकल, पीएचएन मीना आढाव, वीसीसीएम पल्लवी साखरे तथा वरिष्ठ औषधि निर्माण अधिकारी शेख अल्ताफ सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए सिडको एन-8 अस्पताल के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेघा जोगदंड और डॉ. गायकवाड सहित पूरे स्टाफ ने विशेष प्रयास किए।
सम्बंधित ख़बरें
सनातन साध्वी अखाड़ा महापरिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर से साध्वी, संत और धर्माचार्य हुए शामिल
सीएम बनना है तो पार्टी करो बीजेपी में विलीन… शाह ने दिया शिंदे को ऑफर ! एडवोकेट असीम सरोदे का बड़ा दावा
‘शिक्षा विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव’, लिबर्टी गार्डन स्कूल का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का ‘Operation All Out’ से एक ही रात में 2.32 करोड़ रुपये का माल हुआ जब्त
एचपीवी सुरक्षित और प्रभावी
विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी संक्रमण गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर टीकाकरण कराने से इस गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है, यह टीका सुरक्षित और प्रभावी है।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर में तेंदुए का हमला, बछड़े को बनाया शिकार, लोगों में भय का माहौल; वन विभाग अलर्ट
इसलिए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को इसे अवश्य लगवाना चाहिए अभियान के दौरान 11 बालिकाओं का टीकाकरण कर उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
आगामी दिनों में सिडको एन-11। कैसर कॉलोनी, सिल्क मिल कॉलोनी और बंसीलाल अस्पताल में भी यह अभियान चलाया जाएगा। अभिभावकों से अपनी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की गई है।
