छत्रपति संभाजीनगर में तेंदुए का हमला, बछड़े को बनाया शिकार, लोगों में भय का माहौल; वन विभाग अलर्ट

Chhatrapati Sambhajinagar Leopard Sighting: संभाजीनगर के सातारा-देवलाई क्षेत्र में तेंदुए ने बछड़े का शिकार किया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Leopard Attack in Chhatrapati Sambhajinagar: Calf Falls Prey; Atmosphere of Fear Among Residents; Forest Department on Alert
Chhatrapati Sambhajinagar Forest Department Alert ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Forest Department Alert: छत्रपति संभाजीनगर शहर के सातारा-देवलाई क्षेत्र की पहाड़ियों में तेंदुए की मौजूदगी एक बार फिर सामने आई है। भिंदोन इलाके में बुधवार तड़के तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना है। वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। भिंदोन निवासी संतोष शिंदे के बछड़े पर तेंदुए ने हमला किया।

घटना के बाद मौके पर तेंदुए के पदचिन्ह पाए गए, जिससे इस क्षेत्र में उसकी सक्रियता की पुष्टि हुई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तेंदुए की आवाजाही बढ़ी है।

उपवन संरक्षक सुवर्णा माने के मार्गदर्शन में सहायक वन संरक्षक आशा चव्हाण के नेतृत्त्व में टीम ने सिंदोन भिंदोन सहित सातारा-देवलाई की पहाड़ियों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने लोगों से विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहने और मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। पिछले डेढ़ वर्ष में शहर के आसपास कई बार तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई है।

उल्कानगरी क्षेत्र में अगस्त होम इलाके में तेंदुआ तीन दिनों तक देखा गया था। उस समय वन विभाग ने लगातार निगरानी रखी थी। इसके अलावा कुछ महीने पहले कठे पठार पहाड़ी क्षेत्र में भी तेंदुए के देखे जाने की घटना सामने आई थी। ऐसे में वर्तमान घटना को गंभीर माना जा रहा है।

उल्कानगरी में अफवाहों से मची अफरा-तफरी

उत्कानगरी के श्रीनगर कॉलोनी क्षेत्र में देर रात सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखाने की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। इससे इलाके के लोग पूरी रात भय के कारण जागते रहे।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की, जांच में स्पष्ट हुआ कि फुटेज में दिखाई देने वाला जानवर तेंदुआ नहीं बल्कि एक बड़ी बिल्ली थी।

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें, यदि किसी भी वन्य जीव की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत विभाग को सूचना दें। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1296 जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सतर्कता ही ऐसे मामलों में सबसे बड़ा बचाव है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com