ड्रग तस्करी मामला: नाशिक होटल से ड्रग तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 19 लाख रुपये जब्त

Chhatrapati Sambhajinagar Drug Trafficking: संभाजीनगर में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी मामले के फरार मुख्य आरोपी को नाशिक के होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 19.44 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।
Drug smuggling case: Main accused of drug smuggling arrested from Nashik hotel, Rs 19 lakh seized
मादक पदार्थ तस्करी ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Crime Branch Action: छत्रपति संभाजीनगर मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में अपराध शाखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य आरोपी शेख अशफाक शेख इस्माइल और उसके दो साथियों को नाशिक के एक होटल में जाल बिछाकर गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 लाख 44 हजार 500 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। यह जानकारी शहर के पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि सिटी चौक पुलिस स्टेशन में गत माह मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में अपराध क्रमांक 29/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी थी। इसी दरमियान खुद सीपी पवार ने बताया कि फरार आरोपी शेख अशफाक शेख इस्माइल अपने साथियों के साथ नाशिक में ठहरे होने की जानकारी उन्हें मिली।

पुलिस का विरोध कर आरोपियों ने की भागने की कोशिश

इसी जानकारी पर शहर अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक गजानन कल्याणकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक अर्जुन कंदले, पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण वाघ, हेड कांस्टेबल श्रीकांत काले, विजय निकम, राजेश यदमल, विक्रम खंडागले, जालिंदर गोरे, राहुल बगाले, अभिजीत बाते, दिगबर आवारे, अक्षय नाटकर, अरुण भिसे, शाहरुख शेख, माया माली, तातेराव शिनगारे को शामिल किया गया।

पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वडाला नाका स्थित होटल सैफरॉन में जाल बिछाया, जैसे ही पुलिस ने होटल पर छापा मारा, आरोपियों ने पुलिस का विरोध कर वहां से भागने की कोशिश की।

लेकिन, पुलिस ने बल प्रयोग कर होटल में ठहरे, तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शेख अशफाक शेख इस्माइल, पवन उर्फ मुन्ना खान और सरफराज मिर्जा होगे वेग शामिल है।

आरोपियों की मदद करने वालों की भी की जा रही जांच

  • आरोपियों को छत्रपति संभाजीनगर लाकर चिकित्सकीय जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
  • महिला आरोपी के विरुद्ध भी न्यायालय से ट्रांजिट वारंट प्राप्त किया गया है।
  • पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, पुलिस उपायुक्त रत्नाकर नवले तथा सहायक पुलिस आयुक्त अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
  • पुलिस ने बताया कि फरार अवधि में आरोपियों की मदद करने वालों की भी जांच की जा रही है।
  • शहर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित पुलिस स्टेशन, डायल 112 या मोबाइल नंबर 9226514001 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
Navbharat Live
navbharatlive.com