संभाजीनगर में होटलों पर कार्रवाई, घरेलू LPG का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया; आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Chhatrapati Sambhajinagar LPG Raid: संभाजीनगर जिले में आपूर्ति विभाग की जांच में 167 होटलों में से 38 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इनका उपयोग व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Supply Department Inspection( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Supply Department Inspection: छत्रपति संभाजीनगर जिला आपूर्ति विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत जिलेभर में 167 होटलों की जांच की गई, जिसमें कुल 38 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
जिनका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था। जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है व संबंधितों पर केस दर्ज किया जाएगा।
मध्य-पूर्व एशिया में जारी तनाव के चलते गैस की कमी है, सरकार ने घरेलू गैस को प्राथमिकता देते हुए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
आम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
इसके बाद जिला आपूर्ति विभाग ने पहले तीन दिनों तक एजेंसियों की जांच की, लेकिन कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। इसके बाद होटल व खाद्य व्यवसायों की जांच शुरू की गई।
शहर के 62 होटलों की जांच के दौरान बूढीलाइन स्थित आदिल टी हाउस में तीन घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए,जिन्हें जब्त कर होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
इसके बाद 11 टीमों ने जिलेभर में होटलों की जांच की, कन्नड़, गंगापुर व सिल्लोड़ तहसीलों में 23 स्थानों से सिलेंडर जब्त किए। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर व्यावसायिक सिलेंडर भी पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर: सिडको मनपा अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, गर्भाशय कैंसर से बचाव पर जोर
हालांकि, इनकी आपूर्ति बंद होने के बावजूद ये सिलेंडर कहां से आ रहे हैं, इसका स्पष्ट पता अब तक नहीं चल पाया है। जिससे प्रशासन भी हैरान है।
होटल, ढाबों पर कार्रवाई
जिले में गैस की कमी से आम नागरिक परेशान हैं। होटल, ढाबों व केटरिंग में घरेलू सिलेंडर के उपयोग पर कार्रवाई जारी है।
इसी बीच विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, गैस संकट को देखते हुए राशन कार्ड पर बंद किया गया। केरोसिन फिर से शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
