gas cylinder blast ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Gas Cylinder Blast: छत्रपति संभाजीनगर हसूल क्षेत्र के छत्रपति नगर स्थित रविवार, 22 फरवरी की दोपहर विवाह की तैयारी कर रहे एक घर में अचानक आग लग गई। गैस सिलेंडर फटने से खरीदा गया सामान और घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सौभाग्यवश घटना में किसी किस्म की जनहानि नहीं हुई।
घटना के चलते क्षेत्र में बेहद दहशत फैल गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्रपति नगर गली क्रमांक 2 स्थित किशोर राऊत के घर में 15 मार्च को उनकी भांजी का विवाह होना है।
रविवार दोपहर में 12:30 बजे घर में परिवार के नी सदस्य मौजूद थे, तभी धुआं दिखाई दिया और देखते ही देखते आग फैलने पर घर में मौजूद सभी लोग सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत घर से बाहर निकल आए, शोर सुनकर आसपास के नागरिकों ने पानी डालकर आग बुझ्सने कोशिश की, परंतु सफलता नहीं मिली।
घटना की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी गई। छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक से घर करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित होने के बावजूद संकरी गलियों के कारण दमकल वाहन सीधे घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। उसे टी-प्वाइंट से होकर लंबा मार्ग लेना पड़ा और करीब 1-2 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी पाटनी पड़ी।
यह भी पढ़ें:-23 फरवरी का इतिहास : हिंदी सिने जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला की पुण्यतिथि