IT Hub के रूप में उभरेगा छत्रपति संभाजी नगर, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
Chhatrapati Sambhaji Nagar में तेजी से औद्योगिक क्रांति आ रही है। इसी को देखते हुए शहर में जल्द ही आईटी पार्क और कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाने वाला है।
- Written By: अपूर्वा नायक
आईटी पार्क (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: तेजी से औद्योगिक रूप से विकसित हो रहे छत्रपति संभाजीनगर शहर में आईटी उद्योग और कुशल श्रमिकों की भारी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में जल्द ही आईटी पार्क और कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
इस संबंध में छत्रपति संभाजीनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। गणेशोत्सव के बाद शहर को प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से इस प्रस्ताव पर चर्चा करेगा।
सीएमआईए ने आईटी पार्क के लिए 10 एकड़ और कौशल विकास केंद्र के लिए 20 एकड़ भूमि की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार, ऑरिक बिडकीन क्षेत्र में इन दोनों परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। संगठन की ओर से कहा गया है कि वे सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने को तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Kamala Nehru Park: मुंबई की ऐतिहासिक ‘जूता हाउस’ संरचना का होगा पुनरुद्धार, 45 दिनों में पूरा होगा काम
By Election Result 2026: बारामती और राहुरी सीटों पर सुनेत्रा और अक्षय का दबदबा कायम, जानें क्या है हाल
Mira Bhayandar Ambulance Charges: मीरा-भाईंदर में एम्बुलेंस-शव वाहन शुल्क पर विवाद, पारदर्शिता की मांग तेज
Mumbai Metro Line 6 को मिली रफ्तार, जोगेश्वरी में रिकॉर्ड समय में स्टील स्पैन स्थापित
युवाओं को मिलेगा रोजगार
वर्तमान में छत्रपति संभाजीनगर की 67 स्थानीय आईटी कंपनियों में लगभग 4,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। औद्योगिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में यह संख्या बढ़कर 20,000 तक पहुंच सकती है। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा, बल्कि शहर में आईटी और सॉफ्टवेयर उद्योग का आधार भी मजबूत होगा।
आईटी हब के रूप में उभरेगा शहर
शहर का औद्योगिक परिदृश्य पहले से ही शेंद्रा, बिडकीन और वालुज जैसे क्षेत्रों में तेजी से बदल रहा है। अब यदि प्रस्तावित आईटी पार्क को मंजूरी मिलती है, तो छत्रपति संभाजीनगर जल्द ही महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण आईटी हब के रूप में उभर सकता है।
ये भी पढें :- छत्रपति संभाजीनगर में RTO की बड़ी कार्रवाई! धुआं छोड़ने वाले वाहनों पर कड़ा शिकंजा
सर्वेक्षण पूरा
गणेशोत्सव समाप्त होने के बाद सीएमआईए का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और आशीष शेलार सहित वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेगा। यहां प्रस्ताव और सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसमें बताया जाएगा कि शहर में आईटी पार्क और कौशल विकास केंद्र की स्थापना क्यों अनिवार्य है। इस बीच सीएमआईए ने शहर से बाहर काम कर रहे स्थानीय आईटी कर्मचारियों पर एक सर्वेक्षण भी कराया है।
