मुख्यमंत्री फडणवीस की सख़्ती का असर, अब हर हफ्ते नहीं, रोज़ाना मिलेगा पानी
Chhatrapati Sambhaji Nagar में रहने वाले लोगों को गणेशोत्सव के दौरान पीने के पानी की सप्लाई में आए गैप से राहत मिलने वाली है। एक अधिकारी द्वारा बताया जा रहा है कि दिवाली तक इस पानी का परीक्षण होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: शहरवासियों को गणेशोत्सव के दौरान पेयजल आपूर्ति में आए गैप से राहत मिलने वाली है।
जायकवाडी स्थित नई जलापूर्ति योजना में 3700 हॉर्सपावर के दो विशाल पंप लगाकर 200 एमएलडी अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने का काम पूरा कर लिया गया है। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की मुख्य अभियंता मनीषा पलांडे ने यह जानकारी दी।
दिवाली तक पानी का परीक्षण
पलांडे ने बताया कि दिवाली के आसपास इन पंपों के माध्यम से अतिरिक्त पानी का परीक्षण किया जाएगा। दो पंपों के लगने से दीपावली के बाद शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति के गैप में बड़े पैमाने पर राहत मिलने की संभावना है। यह कदम महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्वारा सालों से चली आ रही पेयजल समस्या को हल करने के लिए उठाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
Navabharat Nishanebaaz: मंत्री पर आई नई जिम्मेदारी, बना एक और विभाग का प्रभारी
Jaya Parvati Vrat: जया पार्वती व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, ज़रूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी
पहले चरण का काम युद्ध स्तर पर
जीवन प्राधिकरण और मनपा प्रशासन को 900 एमएम की बिछाई गई नई पाइप लाइन से शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने योजना के पहले चरण को दिसंबर तक पूरा करने और शहर को 200 एमएलडी पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
एक सप्ताह के गैप से मिलेगी राहत
हालांकि जायकवाडी बांध पानी से लबालब भरा हुआ है, पर पुराने पाइप लाइन की कमजोरी के कारण कुछ इलाकों में 5-8 दिन के गैप से पानी आपूर्ति हो रही थी। नई पंपिंग प्रणाली के लगने से यह गैप खत्म होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें :- “लाडली बहन” योजना से नया अवसर, अब 1 लाख तक का कर्ज, वो भी 0 प्रतिशत ब्याज पर
तय समय से हो रहा है काम : मनपा प्रशासक
मनपा प्रशासक जी श्रीकांत ने कहा कि पंप लगाने का काम समय सीमा के भीतर पूरा हो रहा है। आगामी महानगर पालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री फडणवीस प्रशासन पर जलापूर्ति योजना को जल्द पूरा करने का दबाव बनाए हुए हैं।
