Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर में कार की शिशा तोड़कर 20 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया,स्पोर्ट्स बाइक से फरार हुए दो बदमाश

Cash Filled Bag Stolen In Sambhajinagar: एचडीएफसी बैंक के बाहर फॉर्च्यूनर कार का शीशा तोड़कर बदमाश 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस को रेकी कर वारदात अंजाम देने की आशंका है।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 12, 2026 | 08:19 PM

कार की जांच करते हुए पुलिस (सोर्सः AI)

Follow Us
Follow Us:

Cash Filled Bag Stolen From Car In Sambhajinagar: शहर में दिनदहाड़े एक साहसिक चोरी की वारदात सामने आई है। बीड बाई पास रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने खड़ी फॉर्च्यूनर कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा 20 लाख रुपये नकद से भरा बैग अज्ञात बदमाश लेकर फरार हो गए।

घटना 11 जून को दोपहर करीब 12.15 से 1 बजे के बीच हुई। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने कारोबारी की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी थी और पूरी योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। मामले में सातारा पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

30 लाख रुपये लेकर बैंक पहुंचे थे कारोबारी

देवलाई क्षेत्र निवासी फैसल जाबेद खान (25) प्लॉटिंग व्यवसाय से जुड़े हैं। गुरुवार को वह अपने रिश्तेदारों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन से बीड बायपास रोड स्थित एचडीएफसी बैंक पहुंचे थे। उनके पास कुल 30 लाख रुपये नकद थे। इनमें से 10 लाख रुपये उन्होंने बैंक में जमा कर दिए।

सम्बंधित ख़बरें

वोट चोरी के बाद अब सबूत मिटाने की साजिश? बंगाल में 4000 EVM खाक होने पर विजय वडेट्टीवार का भाजपा पर बड़ा हमला

गड़चिरोली के युवाओं को वैश्विक शिक्षा का अवसर, ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय तक पहुंच

Ayushman And Mahatma Phule Scheme का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाएं-महापौर मेहता, शहर में लगेंगे विशेष शिविर

अन्ना हजारे को 90वें जन्मदिन पर रक्षा मंत्रालय का अनूठा उपहार: रालेगण सिद्धि पहुंचा ऐतिहासिक टी-55 टैंक

शेष 20 लाख रुपये जमा करने पर अतिरिक्त शुल्क लगने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने रकम एक बैग में रखकर कार के भीतर सुरक्षित रख दी और बैंक के अंदर आरटीजीएस से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने चले गए।

बैंक कर्मचारी की सूचना से हुआ चोरी का खुलासा

आरटीजीएस का फॉर्म भरने के दौरान बैंक की एक महिला कर्मचारी ने बाहर किसी वाहन का शीशा टूटने और सायरन बजने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फैसल खान और उनके रिश्तेदार बैंक से बाहर आए। उन्होंने देखा कि फॉर्च्यूनर के बाईं ओर के अगले दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था और कार में रखा नकदी से भरा बैग गायब था। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चेहरे ढंककर स्पोर्ट्स बाइक से भागे आरोपी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चेहरे पर सफेद रूमाल बांधे दो युवक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर झाल्टा फाटा की दिशा में तेज गति से भागते दिखाई दिए।फैसल खान और उनके साथ मौजूद लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेजी से फरार हो गए।

रेकी कर वारदात को अंजाम देने की आशंका

घटना के तरीके को देखते हुए पुलिस को संदेह है कि बदमाशों ने पहले से कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रखी थी। बैंक में 10 लाख रुपये जमा किए जाने और शेष 20 लाख रुपये कार में रखे जाने की जानकारी आरोपियों तक कैसे पहुंची, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस बैंक परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ेः- Ayushman And Mahatma Phule Scheme का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाएं-महापौर मेहता, शहर में लगेंगे विशेष शिविर

सातारा पुलिस ने दर्ज किया मामला

फैसल जाबेद खान की शिकायत पर सातारा पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उपनिरीक्षक कोकणे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सकेगा।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Cash filled bag stolen from car in sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 08:18 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Chhatrapati Sambhajinagar Crime
  • Chhatrapati Sambhajinagar Police
  • Crime
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.