- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Bjp Submitted A Memorandum To The Governor Governor Bhagat Singh Koshyari On The Various Problems Of Aurangabad
औरंगाबाद की विविध समस्याओं पर BJP ने सौंपा गर्वनर भगतसिंह कोश्यारी को ज्ञापन
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद: हाल ही में औरंगाबाद (Aurangabad) दौरे पर आए राज्य के गर्वनर भगतसिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) से बीजेपी (BJP) पदाधिकारियों ने विधायक अतुल सावे (MLA Atul Save) और शहर अध्यक्ष संजय केणेकर (Sanjay Kenekar) के नेतृत्व में मुलाकात कर शहर की विविध समस्याओं (Various Problems) लेकर चर्चा कर उन्हें हल करने के लिए राज्य सरकार से विशेष प्रयास करने की विनंती की। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं को औरंगाबाद में अमलीजामा पहनाने में प्रशासन द्वारा की जा रही अनदेखी पर भी बीजेपी के पदाधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।
बीजेपी ने गर्वनर को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि राज्य की ठाकरे सरकार केन्द्र की योजनाओं पर अमलीजामा पहनाने में जानबूझकर लापरवाही कर रही है। प्रशासकीय अधिकारियों पर दबाव बनाकर इन योजनाओं का फायदा जनता तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। राज्य सहित औरंगाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना पूरी होने पर उसका श्रेय पीएम मोदी को मिलेगा, इसलिए जानबूझकर उस योजना को के लिए काम करने पर लापरवाही की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP Office Blast मामले में CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, बाइक सवार हमलावरों को पुलिस ने दबोचा
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
केरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
पीएम आवास योजना अधर में लटकी
राज्य के तत्कालीन सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने प्रशासन को पीएम आवास योजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने के आदेश प्रशासन को दिए थे। फडणवीस के आदेश पर तत्कालीन कलेक्टर ने जमीन भी उपलब्ध कराई थी। उसके बाद यह जमीन सफारी पार्क के लिए दी गई। जिसके चलते पीएम आवास योजना इन दिनों शहर में अधर में लटकी हुई है।
पेयजल समस्या पर भी की चर्चा
शहरवासी बीते कई सालों से पेयजल समस्या को लेकर परेशान है। राज्य की तत्कालीन सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने शहर की पेयजल समस्या के लिए 1,680 करोड़ की पेयजल योजना मंजूर की थी, लेकिन जबसे ठाकरे सरकार सत्ता में आई है, इस योजना का काम कछुए के गति से जारी है। इसको लेकर राज्य के गर्वनर के नाते विशेष लक्ष्य केन्द्रीत करने की मांग बीजेपी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से की। बीजेपी नेताओं ने गुंठेवारी योजना को लेकर भी चर्चा की। ज्ञापन देते समय संजय केणेकर, विधायक अतुल सावे, विधायक हरिभाऊ बागडे, भाजपा प्रदेश सचिव प्रवीण घुगे, राजू शिंदे, राजेश मेहता, शिवाजी दांडगे, महिला आघाडी की प्रदेश महासचिव सविता कुलकर्णी, डॉ. राम बुधवंत, अमृता पालोदकर, मनीष मुंडे, माधुरी अदवंत, लता दलाल, गोकुल मलके, साधना सुरडकर, पुष्पा काले, हाजी दौलत खान, पठान, आशा शेरखाने आदि उपस्थित थे।
Bjp submitted a memorandum to the governor governor bhagat singh koshyari on the various problems of aurangabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Traffic Police का सख्त एक्शन, गैर-कानूनी डोम लाइट लगाने वालों पर शिकंजा
Apr 03, 2026 | 10:25 AMLPG गैस को लेकर फैल रही है भ्रामक खबर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों को दिए ये 5 बड़े निर्देश
Apr 03, 2026 | 10:19 AMMumbai AC Local Train का बढ़ा क्रेज: कम यात्री, लेकिन वेस्टर्न रेलवे की कमाई में इजाफा
Apr 03, 2026 | 10:10 AM“मर्यादा भूल गए ट्रंप!” पत्नी पर निजी टिप्पणी से भड़के Emmanuel Macron, दक्षिण कोरिया से दिया करारा जवाब
Apr 03, 2026 | 10:08 AMघायल कर्मचारी से महावितरण के अफसर ने मांगी 2.50 लाख की घूस, नागपुर ACB ने बिछाया गिरफ्तारी का जाल, लिपिक फरार
Apr 03, 2026 | 10:05 AMMumbai International Airport के पास इमारतों को राहत, नए सर्कुलर से रीडेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार
Apr 03, 2026 | 09:57 AMSandeep Rai Rathore बने तमिलनाडु के नए DGP, चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का बड़ा फैसला
Apr 03, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM












