Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

औरिक शेंद्रा महा एक्सपो को देश-विदेश से भारी प्रतिसाद, 1,528 में से 1,450 स्टॉल बुक, महा एक्सपो हाउस

Sambhajinagar Maha Expo: संभाजीनगर के औरिक शेंद्रा में जनवरी 2026 में होने वाले महा एक्सपो को देश-विदेश की कंपनियों से जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। 1,528 में से 1,450 से अधिक स्टॉल बुक हो चुके हैं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Dec 29, 2025 | 01:34 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोसल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Advantage Maharashtra Expo: छत्रपति संभाजीनगर नए वर्ष में औरिक शेंद्रा में आयोजित होने वाले महा एक्सपो को देश और विदेश की कंपनियों से जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।

इस एक्सपों के माध्यम से हजारों उद्यमी शहर में आने वाले हैं। एक्सपो में प्रस्तावित कुल 1,528 स्टॉल में से 1,450 से अधिक स्टॉल की बुकिंग पूरी हो चुकी है।

यह जानकारी मराठवाडा एसोसिएशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज ऍण्ड एग्रिकलचर (मासिआ) के अध्यक्ष अर्जुन गायकवाड ने शनिवार को आयोजित पत्रकार परिषद में दी।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला

Mumbai Transport Plan: MMR में जल्द दौड़ेंगी ‘पॉड टैक्सी’, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिए योजना बनाने के निर्देश

Thane News: कंक्रीट की अंधी दौड़ में घुट रही हरियाली की सांसें! पेड़ों पर विकास का प्रहार

रिश्वतखोरी मामला: मंत्री कार्यालय सील, मंत्रालय में मचा हड़कंप, महायुति सरकार पर विपक्ष का हमला

उन्होंने बताया कि इस औद्योगिक प्रदर्शनी से स्टार्टअप को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के सैकड़ों नए अवसर उपलब्ध होंगे। अनुमान है कि करीब चार लाख लोग इस एक्सपो का दौरा करेंगे।

जिले सहित पूरे मराठवाड़ा क्षेत्र के लघु उद्योगों को गति देने के उद्देश्य से औरिक सिटी में 8 से 11 जनवरी 2026 के बीच में एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक प्रदर्शनी होगी।

57.5 एकड़ में प्रस्तावित स्थल की सफाई

एक्सपो की तैयारियों की जानकारी देते हुए मासिआ की ओर से मीडिया से संवाद किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अर्जुन गायकवाड, संयोजक अनिल पाटील, चेतन पाटील, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, राहुल मोगले, सचिव सचिन गायके, इन्फ्रा हेड सुरेश खिल्लारे सहित पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

संयोजक चेतन पाटील ने बताया कि औरिक में 57.5 एकड़ में प्रस्तावित स्थल की सफाई और समतलीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। भव्य डोम के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें मासिआ के सदस्य उद्यमी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

संयोजक अनिल पाटील ने एक्सपो की विशेषताएं बताते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में आठ बड़े हॉल बनाए जाएंगे, जिनमें कुल 1,528 स्टॉल होंगे।

CM और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति तय

मासिआ अध्यक्ष अर्जुन गायकवाड ने बताया कि एक्सपो के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने के प्रयास जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति निश्चित हो चुकी है।

इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री और उद्योग मंत्री को भी निमंत्रण भेजा गया है। जल्द ही मासिआ का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर प्रत्यक्ष रूप से आमंत्रण देने का प्रयास करेगा।

यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में मोबाइल छिनैती पर पुलिस का वार, दो युवक गिरफ्तार, 1.85 लाख का माल बरामद

यह महा एक्सपो मराठवाड़ा क्षेत्र के उद्योग, स्टार्टअप और रोजगार सृजन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, ऐसा विश्वास आयोजकों ने व्यक्त किया। बता दे कि मासिआ संगठन की ओर से हर 3 साल बाद महा एक्सपो का आयोजन किया जाता है।

1,450 से अधिक स्टॉल की बुकिंग

अब तक 45 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों सहित 850 नामी ब्रां ने सहभागिता की पुष्टि की है और 1,450 से अधिक स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है। ताइवान से भी एक प्रतिनिधिमंडल एक्सपो में भाग लेने आ रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक उद्यमियों से इस प्रदर्शनी में शामिल होकर अपने उद्योग को लाभ पहुंचाने की अपील की।

Auric shendra maha expo 2026 sambhajinagar industrial response

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2025 | 01:34 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.