औरंगाबाद वासी ई-पॉस मशीन की मदद से घर बैठे अदा कर सकेंगे अपनी बकाया राशि, जानें कैसे करेगा काम
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी
औरंगाबाद : महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) द्वारा लाख कोशिश के बावजूद आए दिन करों (Taxes) की बकाया राशि (Dues) का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। महानगरपालिका प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही और शहरवासियों द्वारा करों की राशि भरने में की जा रही लापरवाही से बकाया राशि 500 करोड़ रुपए के करीब जा पहुंची है। ऐसे में महानगरपालिका प्रशासन ने बकाया करों की राशि वसूलने के लिए बकायादारों के घर अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-पॉस मशीन (E-Pos Machine) लेकर भेजने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के चलते बकायादार अपनी बकाया राशि डेबिट और क्रेडिट कार्ड या यूपीआई, चेक से अदा कर पाएंगे। इस निर्णय के तहत बकाया की कुल राशि के बजाए आधी रकम भी अदा की जा सकती। यह जानकारी महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि महानगरपालिका ने संपत्ति कर की वसूली के लिए ई-गवर्नेंस के अंतर्गत ऑनलाइन प्रणाली विकसित की है। जिसके चलते औरंगाबाद वासी बड़ी आसानी से अपनों करों की राशि घर बैठे अदा कर पाएंगे। कमिश्नर ने बताया कि महानगरपालिका प्रशासन ने चालू आर्थिक वर्ष में संपत्ति कर वसूली का 350 करोड़ और पेयजल कर का 130 करोड़ का उद्दिष्ट तय किया है। अब तक महानगरपालिका प्रशासन द्वारा 60 करोड़ रुपए की राशि वसूली गई है। उसमें संपत्ति कर के 50 करोड़ 72 लाख और पेयजल कर के रुप में 9 करोड़ 38 लाख रुपए जमा होने की जानकारी कमिश्नर डॉ. चौधरी ने दी।
एचडीएफसी बैंक ने महानगरपालिका को उपलब्ध कराए 108 ई-पॉस मशीन
डॉ. चौधरी ने बताया कि संपत्ति करों की वसूली के लिए शहर के कुल 9 प्रभागों के लिए एचडीएफसी बैंक ने 108 ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराए है। इन मशीनों का इस्तेमाल 9 प्रभागों में करों की बकाया वसूली के लिए गठित किए गए 57 टीम इस्तेमाल करेंगी। इस टीम में कार्यरत कर्मचारी बकाया करों की राशि वसूलने पहुंचेंगा, तब वह ई-पॉस मशीन के सहारे बकाया राशि अदा करने की जानकारी देकर बकाया राशि वसूलेगा। इस ई-पॉस मशीन से कर की बकाया राशि अदा करने पर उसकी स्लीप भी मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बकायेदारों की खैर नहीं! छत्रपति संभाजीनगर मनपा का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ प्लान तैयार, 1.60 लाख संपत्तियां रडार पर
Union Budget 2026: टैक्स में मिली राहत तो रॉकेट बनेगा शेयर बाजार, जानें निवेशकों की क्या हैं प्रमुख मांगें
Budget 2026: जानें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों का गणित और आम आदमी की जेब पर इनका असर
नए जीएसटी स्लैब से क्रिकेट फैंस की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, IPL 2026 में अब इतने का मिलेगा टिकट
वार्ड के सॉफ्टवेयर से जुड़ी रहेगी ई-पॉस मशीन
एक सवाल के जवाब में डॉ. अभिजीत चौधरी ने बताया कि इस ई-पॉस मशीन के सहारे बकायादार उसकी ओर कुल बकाया राशि में से आधी रकम भी अदा कर पाएंगा। यह मशीन वार्ड के सॉफ्टवेयर से जुडे रहेंगे। जिसके चलते करों की बकाया राशि अदा करते ही नागरिकों को तत्काल अदा की गई रकम की स्लीप भी मिलेगी। विशेषकर, यह ई-पॉस मशीन सभी बैकों से जोड़ी गई है। उस मशीन पर संपत्ति कर डालने पर बकायादार अपनी बकाया राशि अदा कर पाएंगा। ई-पॉस मशीन हर वार्ड कार्यालय भी उपलब्ध रहेंगे। जिससे कर धारक अपनी बकाया राशि वार्ड कार्यालय पहुंचकर भी अदा कर पाएंगे। प्रेस वार्ता में ई-पॉस मशीन का सहारे शहरवासी कैसे संपत्ति कर की बकाया राशि अदा कर पाएंगे, इसका प्रैक्टिकल भी कर दिखाया गया है। प्रेस वार्ता में उपायुक्त अपर्णा थेटे, मुख्य लेखाधिकारी संतोष वाहुले, स्मार्ट सिटी के उपायुक्त सौरभ जोशी उपस्थित थे।
