छत्रपति संभाजीनगर: गर्मी ने दिखाया तीखा रूप, तेज धूप से बेहाल शहर; दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
Summer Alert Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर में मार्च के मध्य में ही तेज गर्मी का असर, लगातार बढ़ते तापमान से लू का खतरा बढ़ा; दोपहर में सड़कों-बाजारों में सन्नाटा, लोगों की आवाजाही घटी।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Temperature Rise ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Temperature Rise: छत्रपति संभाजीनगर शहर में मार्च माह के मध्य में ही गर्मी ने अपनों तीखा रूप दिखाना शुरू करें दिया है। पिछले एक सप्ताह में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे शहर में दिनभर तेज और चुभती धूप देखने को मिल रही है।
सुबह से ही धूप तेज हो जाती है और दोपहर के समय हालात अत्यंत गंभीर हो जाते हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि तापमान लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ गया है।
बढ़ती गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही में कमी देखी जा रही है। दोपहर के समय कई इलाकों में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
Pune Nasrapur Case: वैकुंठ शमशान घाट पर होगा मासूम का अंतिम संस्कार, AI निगरानी और भारी पुलिस बल तैनात
संविधान और सेकुलरिज्म बचाना होगा, भाषाई और धार्मिक राजनीति देश के लिए खतरा: आज़मी
दारव्हा पुलिस स्टेशन की नई प्रशासनिक इमारत का लोकार्पण, मंदिर समझकर करें जनता की सेवा करें: पालकमंत्री
दिनभर कड़ी धूप से जनजीवन प्रभावित
खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और दिहाड़ी मजदूर इस गर्मी से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल सहित अन्य शासकीय अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था की गई है अस्पतालों में अतिरिक्त बेड आरक्षित रखे गए हैं और डॉक्टरों की टीम को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।
अस्पतालों में विशेष बेड आरक्षित
डॉक्टरों के अनुसार लू के प्रमुख लक्षणों में तेज सिरदर्द, चक्कर आना, शरीर का तापमान बढ़ना, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना और सांस लेने में परेशानी शामिल हैं।
ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।
पिछले 1 हफ्ते में धूप से बढ़ा पारा
अधिक मात्रा में पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करने की सलाह दी गई है। साथ ही हल्के और सूती कपड़े पहनने, सिर को ढककर रखने और धूप से बचाव करने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर में कूलिंग रूम तैयार, बढ़ती गर्मी में अलर्ट; लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यदि तापमान में इसी प्रकार वृद्धि जारी रही तो आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक तीव हो सकती है। ऐसे में नागरिकों को सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा बचाव माना जा रहा है।
पिछले एक सप्ताह का तापमान इस प्रकार रहा
10 मार्च 37.8 डिग्री सेल्सियस ।
मार्च 37.7 डिग्री सेल्सियस ।
12 मार्च- 38.4 डिग्री सेल्सियस ।
13 मार्च – 38.8 डिग्री सेल्सियस ।
14 मार्च- 37.9 डिग्री सेल्सियस।
15 मार्च- 37.2 डिग्री सेल्सियस ।
मार्च 36.2 डिग्री सेल्सियस।
