Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आस्तिक कुमार पांडेय ने संभाला औरंगाबाद के कलेक्टर का पदभार

  • Written By: शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Oct 14, 2022 | 06:50 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद : राज्य सरकार (State Government) द्वारा दो दिन पूर्व किए गए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादलों में औरंगाबाद के जिला अधिकारी सुनील चव्हाण (District Officer Sunil Chavan) का तबादला मुंबई में हुआ। उनके स्थान पर महानगरपालिका के तत्कालीन कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय (Astik Kumar Pandey) की कलेक्टर (Collector) पद पर नियुक्ति की गई थी। पांडेय जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सुनील चव्हाण से कलेक्टर का पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पांडेय ने कहा कि वे महानगरपालिका को हर संभव सहकार्य करेंगे। विशेषकर, नई पेयजल योजना पूरी करने के लिए। 

पांडेय ने जब कलेक्टर का पदभार संभाला तब जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पदभार संभालने के बाद तत्कालीन कलेक्टर सुनील चव्हाण ने भी पांडेय को शुभकामनाएं दी। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार की कई योजनाएं है। उन योजनाओं का लाभ जिले के हर नागरिक को मिलना चाहिए। उन योजनाओं को जनता तक पहुंचाना यह मेरी प्राथमिकता रहेगी। इन योजनाओं पर प्रभावी रुप से अमलीजामा पहनाना यह मेरा मुख्य उद्दिष्ट रहेगा। 

औरंगाबाद महानगरपालिका को हर संभव की जाएगी मदद 

पांडेय ने कहा कि कलेक्टर के नाते वे औरंगाबाद महानगरपालिका को पूरी मरह से मदद करेंगे। मैंने करीब ढाई साल तक औरंगाबाद महानगरपालिका कमिश्नर पद पर काम करने से मुझे महानगरपालिका से संबंधित हर प्रशन का ज्ञान है। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका कमिश्नर रहते मैंने शहर की नई पेयजल समस्या का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जरुरी सारे प्रयास किए। वर्तमान में विभागीय आयुक्त सुनील केन्द्रेकर के देखरेख में पेयजल योजना का काम जारी है। कलेक्टर के नाते भी मैं नई पेयजल योजना का काम पूरा करने के लिए पहल करुंगा। उधर, तत्कालीन कलेक्टर सुनील चव्हाण का तबादला होने पर उन्हें आज विदाई दी गई। करीब दो सालों से सुनील चव्हाण कलेक्टर पद कार्यरत थे। आम नागरिकों के करीब चव्हाण ने अच्छी खासी पैठ बना ली थी।

सम्बंधित ख़बरें

उद्धव ठाकरे गुट में बढ़ी अंदरूनी कलह, खैरे ने बोला दानवे पर जोरदार हमला

यूरोप का सपना बना मौत का सफर; ग्रीस के पास 22 प्रवासियों ने गंवाई जान, तस्करों ने शवों को फेंका समुद्र में

गोंदिया मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार की बू! 7 महीने से अनुदान के लिए भटक रहें किसान

भूषण कुमार ने रणवीर सिंह-आदित्य धर के लिए की बड़ी सिफारिश, दोनों को नेशनल अवॉर्ड देने की डिमांड

Astik kumar pandey took over as the collector of aurangabad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2022 | 06:50 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.