संभाजीनगर में सियासी हलचल, अंबादास दानवे को जान से मारने की धमकी; पुलिस जांच शुरू
Chhatrapati Sambhajinagar Ambadas Danve Threat: शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे को फोन पर जान से मारने की धमकी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Threat Call Case ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Threat Call Case: छत्रपति संभाजीनगर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में दानवे ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दानवे को अज्ञात नंबरों से फोन आए, जिनमें उन्हें धमकी देते हुए कहा गया कि ठोक कर खत्म कर देंगे और काट कर डाल देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
BEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
गोंदिया में 94,089 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक, 28 जून को विशेष अभियान
मां की डांट से नाराज किशोर घर छोड़कर पहुंचा सिकंदराबाद, 24 घंटे में पुलिस ने खोज निकाला
ठाणे के मुंबई-वडोदरा NH पर जन्मदिन की खुशी मातम में बदली; BMW हादसे में फुटबॉलर योगेश नेगी ने गवाईं जान
इस प्रकार की गंभीर धमकी मिलने के बाद दानवे ने तुरंत इसकी शिकायत छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस आयुक्त से की। दानवे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच करने में जुटी पुलिस
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी देने वाले लोग कौन हैं और उन्होंने किस उद्देश्य से यह फोन किया। दानवे ने भी पुलिस को जिस नंबर से कॉल आया था उस से भी अवगत करा दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दानवे को 9595959303 क्रमांक से चमकी भरे फोन आये है। सूत्रों के अनुसार पुलिस कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें:-छात्र-छात्राओं के लिए अहम खबर, मराठवाड़ा विश्वविद्यालय का कैलेंडर जारी; 15 जून से नया सत्र
साथ ही इस घटना के बाद अंबादास दानवे की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही धमकी देने वालों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
