Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में कुदरत का कहर, बारिश और आसमानी बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत

मराठवाड़ा क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर बारिश संबंधी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई है। इन लोगों की मौत बाढ़ और आसमान से बिजली गिरने के कारण हुई है। इसके अवाला एक सप्ताह में कम से कम 113 मवेशियों की भी मौत हो गई।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jun 07, 2024 | 11:19 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर. महाराष्ट्र में बारिश ने दस्तक दे दी है। अगले दो दिन महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर बारिश संबंधी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई है। इन लोगों की मौत एक से सात जून तक बाढ़ और आसमान से बिजली गिरने के कारण हुई है। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि छह लोगों की मौत आसमान से बिजली गिरने से, एक व्यक्ति की मौत बाढ़ की चपेट में आने से तथा एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु गौशाला के ढह जाने से हुई। उन्होंने बताया कि लातूर में तीन लोगों ने तथा जालना, धाराशिव एवं नांदेड़ में एक-एक व्यक्ति ने आसमान से बिजली गिरने की वजह से अपनी जान गंवायी। उन्होंने बताया कि लातूर में एक महिला बाढ़ के तेज प्रवाह में बह गयी जबकि नांदेड़ में 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत गौशाला के ढ़ह जाने से हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में एक सप्ताह में कम से कम 113 मवेशियों की भी मौत हो गयी। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जालना, बीड, परभनी और हिंगोली जिलों के छह राजस्व क्षेत्रों में एक जून से मूसलाधार वर्षा हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर स्टेशन के विकास को हरी झंडी, मराठवाड़ा को बड़ी सौगात; लातूर को मिलेगा फायदा

मराठवाड़ा में मोंथा चक्रवात का असर जारी, अगले 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

मराठवाडा में अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

यवतमाल के विद्यार्थी मराठवाड़ा के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए, दिवाली की छुट्टियाँ करेंगे सार्थक

बीड में गेराई तहसील के ढोंडराई क्षेत्र में चार जून को सबसे अधिक 94 मिलीमीटर वर्षा हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि जून में इस क्षेत्र में औसतन 31.3 मिमी बारिश की अपेक्षा थी लेकिन माह के पहले ही सप्ताह में यहां 30 मिमी बारिश हुई। (एजेंसी इनपुट के साथ)

8 people died due to rain and lightning in marathwada

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2024 | 11:19 PM

Topics:  

  • Marathwada

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.