Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवगिरि किले में स्थित मंदिरों में पूजा करने पर ASI ने लगाई रोक; उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने की आलोचना

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Jun 27, 2024 | 11:42 PM

देवगिरि किला (फोटो: महाराष्ट्र प्लानेट)

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में देवगिरि (दौलताबाद) किला परिसर में स्थित मंदिरों में पूजा करने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने रोक लगा दी है। जिसके चलते एक नया विवाद खड़ा हो गया। विपक्षी दल शिवसेना (यूबीटी) समेत विभिन्न वर्गों ने एएसआई के आदेश की आलोचना की है।

आदेश के अनुसार, एएसआई द्वारा संरक्षित सदियों पुराने किले में स्थित इन मंदिरों में पूजा या कोई अन्य अनुष्ठान करना कानून का उल्लंघन होगा। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर सामने आए चार जून के आदेश के अनुसार, किले की तलहटी में स्थित भारत माता मंदिर के पुजारी राजू कंजूणे को अनुष्ठान करने से रोक दिया गया है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन काम करने वाले एएसआई के अनुसार, चूंकि किला एक धार्मिक कर्मकांड निषेध स्मारक है, इसलिए इसके परिसर में स्थित किसी भी मंदिर में अनुष्ठान की अनुमति देना प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्व स्थल एवं अवशेष अधिनियम, 1958 का उल्लंघन होगा। दो अन्य हिंदू मंदिर – संकट विनायक गणेश मंदिर और जनार्दन स्वामी मंदिर – किले में स्थित हैं।

सम्बंधित ख़बरें

RCB vs CSK Match Prediction: महामुकाबले में बेंगलुरु और चेन्नई की टक्कर, यहां जानें मैच से जुड़ी A टू Z डिटेल

ट्रांसफर नहीं, सीधे सस्पेंड! भोंदू बाबा खरात मामले में बावनकुले का बड़ा एक्शन, अधिकारियों के छूटे पसीने

Maharashtra Weather: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग की चेतावनी

संभाजीनगर में प्लॉट के नाम पर 35 लाख की ठगी, मनपा अधिकारी को बनाया शिकार; 5 पर केस दर्ज

एएसआई के आदेश से विवाद पैदा हो गया है। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता शिवसेना (यूबीटी) के अंबादास दानवे और मराठा आरक्षण कार्यकर्ता विनोद पाटिल ने इस कदम पर सवाल उठाए हैं। संपर्क करने पर एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “देवगिरि किले में धार्मिक कर्मकांड पर पाबंदी है और यहां पूजा करने की अनुमति नहीं है। कोई पुजारी अनुष्ठान नहीं कर सकता, लेकिन पर्यटक किले में स्वतंत्र रूप से आ सकते हैं।”

दानवे ने ‘एक्स’ पर लिखा है, भारत माता मंदिर, संकट विनायक गणेश मंदिर और जनार्दन स्वामी मंदिर में वर्षों से पूजा की जा रही है और यह पूजा किले के एएसआई के अधिकार क्षेत्र में आने से बहुत पहले से हो रही है। उन्होंने कहा, “ऐसे में किला धार्मिक कर्मकांड निषेध स्मारक कैसे हुआ?” शिवसेना (यूबीटी) नेता ने यह भी पूछा कि क्या छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुलताबाद में स्थित मुगल सम्राट औरंगजेब के मकबरे पर भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए जाएंगे।’

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता पाटिल ने कहा, “भारत माता मंदिर की स्थापना स्वतंत्रता सेनानियों ने निजाम से क्षेत्र को मुक्त करने के बाद की थी और 1948 से यहां पूजा की जा रही है। कई एएसआई स्थल हैं जहां एक विशिष्ट धर्म के लिए अवकाश घोषित किया जाता है। राज्य सरकार को हस्तक्षेप करके इस मुद्दे को हल करना चाहिए।” (एजेंसी एडिटेट)

Asi bans worship in temples located in devagiri fort

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2024 | 11:42 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.