संभाजीनगर में प्लॉट के नाम पर 35 लाख की ठगी, मनपा अधिकारी को बनाया शिकार; 5 पर केस दर्ज
Sambhajinagar Plot Fraud: छत्रपति संभाजीनगर में फर्जी जीपीए और नकली दस्तावेजों के जरिए 35 लाख की प्लॉट ठगी का मामला सामने आया। मनपा अधिकारी की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Fake GPA Case( Source: Social Media )
Chhatrapati Sambhajinagar Fake GPA Case: छत्रपति संभाजीनगर शहर के जालान नगर क्षेत्र में प्लॉट बिक्री के नाम पर महापालिका के पशुधन विकास अधिकारी से 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
आरोपियों ने फर्जी जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) और नकली दस्तावेजों के आधार पर यह धोखाधड़ी की। इस मामले में वेदांत नगर पुलिस थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, महापालिका के पशुधन विकास अधिकारी शेख शाहेद शेख निजाम ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर मोहम्मद एजाज रियाज, ताजुन्नीसा बेगम मोहम्मद एजाज, मोहम्मद इम्तियाज मोहम्मद एजाज, मोहम्मद अदनान मोहम्मद एजाज तथा शविकुमार घुरेलाल चव्हाण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में आफत की बारिश से हाहाकार: रेड अलर्ट के बीच आज भी स्कूल-गार्डन बंद, मिलन सबवे डूबा, प्रशासन हाई अलर्ट
भंडारा में बावनथड़ी परियोजना पीड़ितों का जलसमाधि आंदोलन, पानी में उतरकर अधिकारियों ने सुनी मांगें
नागपुर में बादल दे रहे दगा, झमाझम बारिश का इंतजार जारी; 12 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
संभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
शिकायत के अनुसार जनवरी 2023 में परिचित ब्रोकर मोहम्मद रियाज और उसके बेटे अदनान ने जालान नगर स्थित सीटीएस नंबर 18894, क्षेत्रफल 147.3 वर्ग मीटर का प्लॉट चिक्री के लिए होने की जानकारी दी।
47 लाख में तय हुआ था सौदा
आरोपियों ने प्लॉट अपनी मालिकाना हक का बताते हुए नर्मदाबाई अग्रवाल के नाम से जीपीए होने का दावा किया।
प्लॉट पर एजाज के नाम का बोर्ड लगा होने से पीड़ित और उनके परिवार ने उस पर भरोसा कर लिया इसके बाद प्लॉट का सौदा 47 लाख रुपये में तय हुआ।
पीड़ित ने 25 लाख रुपये चेक से 4 लाख रुपये ऑनलाइन और 6 लाख रुपये नकद देकर कुल 35 लाख रुपये आरोपियों को दिए, बाद में आरोपियों ने रजिस्ट्री करने में टालमटोल शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर मनपा बजट बैठक में हंगामा, चर्चा में गूंजे बुनियादी मुद्दे; प्रशासन पर बरसे नगरसेवक
जांच में पता चला कि संबंधित प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति जैनी जीनत अब्दुल अजीज के नाम पर है।
ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी, मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक नामदेव सुपे कर रहे है।
