योगेश कदम के खिलाफ अनिल परब ने CM फडणवीस को सौंपे सबूत, हुए चौंकाने वाले खुलासे
Maharashtra News: अनिल परब ने योगेश कदम के खिलाफ सीएम फडणवीस को सबूत सौंपे है। इनमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है। योगेश कदम के इस्तीफे की मांग की गई है।
- Written By: सोनाली चावरे
UBT नेता अनिल परब, सीएम फडणवीस (pic credit; social media)
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के करीब आने की चर्चा है। इसी बीच शिवसेना (UBT) के नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब ने शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के खिलाफ कुछ सबूत मुख्यमंत्री को सौंपे हैं और उनका इस्तीफा मांगा है। मीडिया से बात करते हुए अनिल परब ने कहा कि महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री की मां के नाम पर एक डांस बार चल रहा था।
अनिल परब ने बताया कि डांस बार पर 31 मई 2025 को जो कार्रवाई हुई। उस कार्रवाई में 22 बार बालाएं, 22 ग्राहक और पांच स्टाफ को हिरासत में लिया गया था। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित सबूत मांगे थे। मैंने 31 मई 2025 को हुई रेड से संबंधित कागजात उन्हें सौंप दिए। उन्होंने कहा कि डांस बार पर 10 अगस्त 2023, 28 मई 2023 को भी रेड हुई थी। इसकी एफआईआर कॉपी भी मैंने मुख्यमंत्री को सौंपी है।
योगेश कदम के साथ इंस्पेक्टर की थी मिलीभगत
योगेश कदम के साथ सचिन पाटिल नाम का एक आदमी है, जो अनुबंध पर ड्राइवर के रूप में बहाल हुआ है, वह इंस्पेक्टर की ड्रेस पहनकर रोड पर वसूली करता है। उसकी भी वीडियो फुटेज, ड्रेस, फोटोज मुख्यमंत्री को दिए हैं। अनिल परब ने कहा कि मैंने जब यह मुद्दा उठाया था, उस समय मुख्यमंत्री ने मुझसे सबूत मांगे थे। मैंने अब सबूत दे दिए हैं। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है। मैंने जो भी सबूत दिए हैं, वो पुख्ता हैं। अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो इससे मुख्यमंत्री की इमेज भी खराब होगी और हम यह सोचने पर मजबूर होंगे कि क्या ऐसे कार्यों को मुख्यमंत्री का समर्थन है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
अमरावती में ड्रग्स तस्करी, चांदूर रेलवे पुलिस का बड़ा एक्शन! 21.540 किलो गांजा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
वर्धा में दर्दनाक हादसा: तबेले में बैल के हमले से किसान की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
यह भी पढ़ें- ‘आरोप साबित हुआ तो दे दूंगा इस्तीफा’, मंत्री योगेश कदम ने अनिल परब को दी चुनौती
एकनाथ शिंदे ने योगेश कदम का किया समर्थन
मैंने गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा मांगा है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने योगेश कदम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि योगेश कदम मेहनती कार्यकर्ता हैं। इस्तीफे की मांग करना गलत है। डाकू किसी को चोर नहीं कह सकता। योगेश कदम को चिंता करने की जरूरत नहीं है, पूरी शिवसेना और मैं खुद उनके साथ खड़े हैं।
डांस बार का परमिट योगेश कदम की मां के नाम पर
पिछले हफ्ते, परब ने आरोप लगाया था कि मुंबई के एक “डांस बार” का परमिट कदम की मां के नाम पर है। परब ने आरोप लगाया था कि यह हितों का टकराव है क्योंकि मंत्री उस विभाग में व्यावसायिक हित नहीं रख सकते जिसका वह हिस्सा हैं। परब ने राज्य विधान परिषद में आरोप लगाया था कि 30 मई को पुलिस ने मुंबई के कांदिवली इलाके में ‘सावली’ बार पर छापा मारा और 22 बार बालाओं, 22 ग्राहकों और चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।
योगेश कदम को नहीं पता कि बार में क्या चल रहा था?
अनिल परब ने कहा कि बार पर इसी अपराध के लिए 28 मई 2023 को दो बार और 10 अगस्त 2023 को भी छापेमारी की गई थी। परब ने कहा, “आपने (कदम) कहा कि आपको इस बात की जानकारी नहीं थी कि बार में क्या चल रहा था। लेकिन आपने (कदम) कोई एहतियात नहीं बरती। यह सीधे तौर पर मंत्री की ज़िम्मेदारी है।
(News Source-आईएएनएस)
