महाराष्ट्र दिवस पर अमृता फडणवीस का नया गाना ‘नमन तुला’ रिलीज, नौवारी साड़ी में दिखा दमदार अंदाज, देखें VIDEO
Amruta Fadnavis Naman Tula Song: महाराष्ट्र दिवस पर अमृता फडणवीस ने 'नमन तुला' गाना रिलीज किया है। अनु मलिक के संगीत और रितेश देशमुख की मौजूदगी वाला यह गीत छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरव को समर्पित है।
- Written By: अक्षय साहू
अमृता फडणवीस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Amruta Fadnavis New Song: महाराष्ट्र दिवस के पावन अवसर पर, महाराष्ट्र की संस्कृति और गौरव को समर्पित करते हुए, अमृता फडणवीस ने अपना नया गाना ‘नमन तुला’ रिलीज किया है। यह गाना एक बेहतरीन ‘गौरव-गीत’ के रूप में उभरकर सामने आया है, जो राज्य के प्रति प्रेम और गर्व की भावना को गहराई से समेटे हुए है।
भूषण कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने में छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति कृतज्ञता और भक्ति का भाव दिखाया गया है, जो हर महाराष्ट्रीयन के दिल को छू लेता है। इस वीडियो में उनके साथ रितेश देशमुख भी नजर आ रहे हैं, जिनकी मौजूदगी ने गाने को और भी खास बना दिया है।
दिल को छूती है अमृता फडणवीस की आवाज
‘नमन तुला’ गाने में अमृता फडणवीस की आवाज सुनने वाले के दिल में घर कर जाती है, जो इसे महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के मौके पर पूरे महाराष्ट्र के लोगों के लिए खास तोहफा बनाता है। इस गाने को दिग्गज संगीतकार अनु मलिक ने अपने शानदार म्यूजिक से सजाया है। यह ट्रैक पारंपरिक ‘पोवाड़ा’ शैली और आधुनिक संगीत का एक अद्भुत मिश्रण है। इसके अलावा, चैतन्य कुलकर्णी के लिरिक्स महाराष्ट्र के ऐतिहासिक किलों और स्वराज्य के वीरों को नमन करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Lock Upp 2: ‘मैं 24 घंटे सामने नहीं बैठ सकती’, गोविंदा के धोखे पर सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Bisexual हैं TV स्टार गौरव खन्ना की पत्नी? आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी पर खुलासे से मचा हड़कंप
निर्देशन और कोरियोग्राफी की बात करें तो शक्ति हसीजा के निर्देशन में बना यह वीडियो किसी सिनेमैटिक सफर से कम नहीं है। साथ ही कोरियोग्राफर पवन बॉब ने गाने में अपनी कोरियोग्राफी से शालीनता और शक्ति को एक साथ दिखाने की कोशिश की है, जो अपने आप में शानदार काम है। पूरे गाने में महाराष्ट्र की गौरवशाली छवि को शानदार तरीके से पेश किया गया है।
Celebrating the pride and legacy of Swarajya through music on the occasion of Maharashtra Day.🚩 हे फक्त गीत नाही…
ही आपल्या स्वराज्याची गर्जना आहे! 🔥 छत्रपती शिवाजी महाराजांना “नमन” महाराष्ट्र दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा! 🚩 Naman Tula Song Out Now Watch now -… pic.twitter.com/EtpxtgOnH3 — AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) May 1, 2026
नौवारी साड़ी में दिखा दमदार अंदाज
नचिकेत बर्वे द्वारा डिजाइन की गई नौवारी साड़ी में अमृता फडणवीस बेहद प्रभावशाली लग रही हैं। वीडियो में वे डांस करते हुए या हाथों में शस्त्र लिए एक योद्धा की तरह नजर आती हैं। पूरे वीडियो में अमृता फडणवीस ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, साथ ही वे हर रूप को सहजता से जीती नजर आती हैं।
पारंपरिक महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में अमृता फडणवीस (सोर्स- सोशल मीडिया)
महाराष्ट्र दिवस केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं: अमृता फडणवीस
अमृता फडणवीस ने महाराष्ट्र दिवस को लेकर कहा, “महाराष्ट्र दिवस केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं है; यह एक भावना है जो हम सबके भीतर बसती है। ‘नमन तुला’ के जरिए मैं उस गर्व को व्यक्त करना चाहती थी जो मुझे महाराष्ट्रीयन होने और छत्रपति शिवाजी महाराज की इस पावन भूमि से जुड़ने पर महसूस होता है।
अमृता फडणवीस, रितेश देशमुख (सोर्स- सोशल मीडिया)
उन्होंने कहा, “मेरा यह गीत उन किलों और अनगिनत मावलों (सैनिकों) के प्रति आभार व्यक्त करने का एक विनम्र तरीका है, जिन्होंने स्वराज्य के लिए अपना बलिदान दिया। मेरा उद्देश्य हमेशा से लोगों को कमर्शियल गानों से परे ऐसे संगीत की ओर ले जाना रहा है जो भक्ति और देशभक्ति का जश्न मनाते हैं।”
हर महाराष्ट्रीयन के दिल में बसते हैं छत्रपति शिवाजी महाराज
वहीं, रितेश देशमुख ने इस गाने को लेकर कहा, “जब मैंने पहली बार ‘नमन तुला’ सुना, तो सचमुच मेरे रोंगटे खड़े हो गए। अमृता मैम ने उस गहरी कृतज्ञता को बहुत ही खूबसूरती से कैद किया है, जो हम महाराष्ट्रीयन छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपने दिल में रखते हैं। इस मिट्टी और इतिहास से जुड़ी इस परियोजना का छोटा सा हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।
महाराष्ट्र दिवस पर अमृता फडणवीस का नया गाना ‘नमन तुला’ रिलीज (सोर्स- सोशल मीडिया)
यह भी पढ़ें- Dadasaheb Phalke ने पत्नी के गहने गिरवी रखकर बनाई ‘राजा हरिश्चंद्र’, ऐसे पड़ी भारतीय सिनेमा की नींव
‘नमन तुला’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि वीरता, साहस और इतिहास का उत्सव है। यह गीत अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसका म्यूजिक वीडियो टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
