Maharashtra Nikaay Chunaav: Amravati में मतदाता सूची पर 13 हजार आपत्तियां, प्रशासन में हलचल
Amravati District में नगरपालिका चुनावों से पहले मतदाता सूचियों पर 13,000 से अधिक आपत्तियां दर्ज की गई हैं। मोर्शी में सर्वाधिक और चिखलदरा में सबसे कम आक्षेपों से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्म्क तस्वीर)
Amravati News In Hindi: जिले में नगरपालिका और नगरपंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं, लेकिन मतदाता सूचिवों पर भारी संख्या में आपत्तियां और शिकायतें दर्ज होने के कारण प्रशासन को चिंता बढ़ गई है।
जिला प्रशासन ने हाल ही में 10 नगरपालिका और 2 नगरपंचायतों की प्रारूप मतदाता सूचियां जारी की थीं, जिन पर अब तक 13,000 से अधिक आक्षेप सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 3,134 आपत्तियां मोर्शी नगर परिषद की सूची पर और सबसे कम 80 आपत्तियों चिखलदरा की सूची पर दर्ज की गई हैं।
मतदाता सूची प्रकाशित की गई
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 8 अक्टूबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसके बाद 14 अक्टूबर तक नागरिकों से हरकतियां और सुझाव मांगे गए थे। बढ़ती शिकायतों को देखते हुए आयोग ने 4 दिन की अतिरिक्त समयावधि भी दी, जो हाल ही में समाप्त हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
Amravati News: अमरावती में 12,275 फर्जी राशन कार्ड रद्द, मिशन सुधार अभियान में बड़ी कार्रवाई
Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित
नया वॉर्ड विभाजन करते समय कई नाम गलत वॉर्ड में दर्ज हो गए, कुछ नाम सूची से गायब हो गए, जबकि कुछ 3 नागरिकों के वॉर्ड क्रमांक ही बदल दिए बो गए। इससे नाराज नागरिकों ने बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज की हैं। सभी दर्ज र आपत्तियों की जांच जिलाधिकारी स्तर पर ने शुरू हो गई है। जांच के बाद सूची तविभागीय आयुक्त के पास भेजी जाएगी। त 31 अक्टूबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें :- अमरावती में Hit And Run का मामला, दिवाली पर मंदिर लौट रही दो युवतियों को टक्कर
| तहसील | आपत्तियों की संख्या |
|---|---|
| वरुड नपा | 3,134 |
| अंजनगाव सूर्जी नया | 2,030 |
| नांदगाव खंडेश्वर नपं | 1,987 |
| चांदूर बाजार नया | 1,707 |
| चांदूर रेलवे नपा | 1,250 |
| धारणी नपं | 1,059 |
| अचलपुर नपा | 882 |
| दयाँपुर नपा | 761 |
| शेंदूरजनाघाट नपा | 411 |
| चिखलदरा नपं | 396 |
