Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंजनगाव सुर्जी में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, सांसद वानखड़े की पहल पर सुलझाया गया मामला

अंजनगाव सुर्जी में गैस सिलेंडर की कमी से हंगामा, सांसद वानखड़े ने समस्या का समाधान किया। नागरिकों का गुस्सा जायज था।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 20, 2026 | 09:23 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Mews: अंजनगाव सुर्जी शहर की देशमुख गैस एजेंसी में पिछले कई दिनों से घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी कमी के कारण सोमवार को ग्राहकों के सब्र का बांध टूट गया. समय पर सिलेंडर न मिलने से नाराज सैकड़ों ग्राहकों ने एजेंसी पर धावा बोल दिया और जमकर हंगामा किया. स्थिति बिगड़ती देख अमरावती लोकसभा क्षेत्र के सांसद बलवंतराव वानखड़े ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर नागरिकों से संवाद साधा और समस्या का समाधान निकाला.

देशमुख गैस एजेंसी में सिलेंडर का स्टॉक सीमित होने के कारण नागरिक पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहे थे. बारबार अनुरोध के बावजूद गैस नहीं मिलने से आज सुबह ग्राहकों ने आक्रामक रुख अपना लिया. आक्रोशित नागरिकों ने जब एजेंसी प्रशासन से जवाब मांगना शुरू किया, तो परिसर में तनाव का माहौल पैदा हो गया. जैसे ही इस हंगामे की जानकारी सांसद बलवंतराव वानखड़े को मिली, वे सीधे गैस एजेंसी पहुंचे. वहां उन्होंने कतार में खड़ी महिलाओं और पुरुषों की समस्याएं सुनीं. नागरिकों का गुस्सा जायज देख सांसद ने मौके से ही जिला आपूर्ति अधिकारी को फोन लगाया और कड़ी नाराजगी व्यक्त की.

प्रशासन और कंपनी की विफलतासांसद ने अधिकारियों को अगर आम नागरिकों को घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी अपना हक का गैस नहीं मिल रहा है, तो यह प्रशासन और कंपनी की विफलता है. अंजनगाव सुर्जी शहर की गैस आपूर्ति को युद्ध स्तर पर बहाल करने के निर्देश दिए. सांसद की मध्यस्थता और एजेंसी मालिक के साथ हुई विस्तृत चर्चा के बाद प्रशासन ने गैस सिलेंडरों की अतिरिक्त खेप तुरंत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्राहकों का गुस्सा शांत हुआ. इस समय दर्यापुर कृउबा सभापति सुनील गावंडे, कांग्रेस शहराध्यक्ष प्रदीप देशमुख, कृउबा संचालक विकास येवले, इंजीनियर सुयोग खाडे, कैलाश सिरसाठ सहित अंजनगाव सुर्जी शहर और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

बंटीबबली ने मालिक के घर की चोरी, पुलिस ने 12.30 लाख का माल किया बरामद

भुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

LLB परीक्षा की बढ़ी तारीख, विधायक अडबाले ने की थी मांग, गोंडवाना विवि जारी करेगी नई समय सारिणी

राजस्व मंत्री के दौरे में पूरी सरकारी मशीनरी, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उडी नींद

Uproar over gas cylinder shortage in anjangaon surji

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 04:45 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.