Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में दुपहिया चोरी का पर्दाफाश: दो शातिर चोर गिरफ्तार, 70 हजार की 2 मोटरसाइकिल जब्त

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 07, 2026 | 08:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati crime news: शहर में दुपहिया चोरी के मामले में फ्रेजरपुरा पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम पुरुषोत्तम कोकणे (28, यशोदा नगर, अमरावती) और विक्की उर्फ शूटर दामोदर अंबर्ते (32, शोभा नगर, अमरावती) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार किरण नगर निवासी आकाश प्रकाशराव घोडमारे ने 28 फरवरी को फ्रेजरपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच-27/सीडी-5882 घर के सामने से चोरी हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

नांदेड़: हॉस्टल में मेडिकल छात्रा की मौत से हड़कंप, फीस विवाद में NCP नेता जीवन घोगरे पर FIR

भंडारा में जल जीवन मिशन पर फंड संकट, 291 जलापूर्ति योजनाएं अधूरी; गांवों में बढ़ा जल संकट का खतरा

सुबह-सुबह मचा हड़कंप: भंडारा के अड्याल में घरों के पास पेड़ पर चढ़ा भालू, ढाई घंटे बाद रेस्क्यू

अकोला से उठे विरोध का असर: ‘ईठ्ठला’ नाटक फिलहाल स्थगित, निर्माताओं ने बदलाव का दिया आश्वासन

शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुभम कोकणे और विक्की अंबर्ते को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने दुपहिया चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

यह कार्रवाई वरिष्ठ निरीक्षक रोशन शिरसाट के मार्गदर्शन में निरीक्षक निलेश गावंडे, राहुल महाजन, योगेश श्रीवास और अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने की।

Two wheeler theft busted in amravati two vicious thieves arrested 2 motorcycles worth 70 thousand rupees seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2026 | 08:10 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharahstra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.