Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समानता और शिक्षा के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारे, थिलोरी में वैचारिक जयंती उत्साह से मनाई

थिलोरी में महात्मा फुले, डॉ. आंबेडकर और सम्राट अशोक की जयंती पर उत्साहपूर्वक वैचारिक जयंती मनाई गई, जिसमें विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

  • Author By Manish Vishwabhno | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 15, 2026 | 08:11 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News: दर्यापुर तहसील के थिलोरी गांव में महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर एवं सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर आयोजित वैचारिक जयंती आयोजन लोकमान्य बहुद्देशीय संस्था एवं नागरिक हक्क संरक्षण समिति, थिलोरी के संयुक्त तत्वावधान में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए स्पर्धा परीक्षा आयोजित की गई.जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को महात्मा फुले जयंती पर परीक्षा आयोजित की गई, जबकि डॉ. आंबेडकर जयंती के दिन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पार्क में किया गया, जहां विद्यार्थियों के साथ ही खुले वर्ग के प्रतिभागियों को सम्मानचिन्ह, प्रमाणपत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत मान्यवरों द्वारा डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा के पूजन से हुई. साथ ही आयोजन में सहयोग देने वाले व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया. प्रतियोगिता में संगीता चौरपगार ने प्रथम स्थान, रत्नमाला नेतनराव ने द्वितीय स्थान तथा रोहित टापरे ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया. विजेताओं को प्रशासक मीनाताई धर्माले, ग्रामपंचायत अधिकारी पी. एन. चारथड एवं टंटामुक्ति अध्यक्ष सेवानंद वाकपांजर के हस्ते प्रमाणपत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए.

सभी प्रतिभागियों को भी सहभाग प्रमाणपत्र दिया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में दिव्यांक होले, प्रमोद पाटील होले एवं अनिल पाटील होले का विशेष सहयोग रहा. ग्रामीण और आयोजन समिति सदस्य रहे उपस्थितइस अवसर पर इंजीनियर अनिकेत वाकपांजर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा फुले और डॉ. आंबेडकर द्वारा दिए गए समानता और शिक्षा के सिद्धांतों को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारना आज की आवश्यकता है. संचालन इंजी. अनिकेत वाकपांजर ने व आभार प्रदर्शन प्रा. अनिरुद्ध पाटील होले ने किया. इस अवसर पर शशांक पाटील धर्माले, साहेबराव वाकपांजर, कैलास थोरात, हरिदास वाकपांजर, दिगांबर इंगले, पूर्णाजी वाकपांजर, सुभाष बनसोड सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

पोरेड्डीवार बनी जिला बैंक की अध्यक्ष-नाकाडे बने उपाध्यक्ष, मानद सचिव पद पर निंबेकर का चयन

बाघिन के बाद तेंदुए का आतंक साकोली तहसील में बढ़ी दहशत, वन्यप्राणियों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं 

प्रशासन अगले छह माह का रोडमैप तैयार, वर्धा नगर परिषद का 100 दिनों का कार्यकाल

तहसीलदार, SDM के कक्ष में लगाए CCTV, भ्रष्टाचार पर सख्ती कलेक्टर कार्यालय से होगी निगरानी-बावनकुले

Translating the principles of equality and education into practice thilori celebrates the birth anniversary with enthusiasm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 01:45 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.