जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षक प्रदीप गणोरकर का निधन, सहायता की मांग तेज
Census Duty Death: अमरावती जिले के वरुड तहसील निवासी एवं जिला परिषद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक प्रदीप गणोरकर का जनगणना ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया।
Heart Attack Death (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया)
Varud Heart Attack Death: वरुड तहसील के करजगांव निवासी एवं जिला परिषद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक प्रदीप गणोरकर का जनगणना कार्य के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। इस घटना से शिक्षा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने नायब तहसीलदार पंकज चव्हाण को ज्ञापन सौंपकर दिवंगत शिक्षक के परिवार को शासन की ओर से आर्थिक सहायता, अनुकंपा लाभ तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, प्रदीप गणोरकर जिला आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित थे और वर्तमान में जनगणना प्रगणक के रूप में भी कार्यरत थे। वरूड क्षेत्र में इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। ऐसे भीषण गर्मी के बीच वे जनगणना कार्य का दायित्व निभा रहे थे।
जनगणना प्रगणक शिक्षक की मौत से शिक्षा जगत में शोक
बताया जाता है कि ड्यूटी के लिए निकलने के दौरान उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई। इसके बाद वे वापस गांव लौटने लगे और रास्ते में एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उन्हें तीव्र हृदयाघात आया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों से 17 गुंठा जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, एडवोकेट से धोखाधड़ी में 18 पर FIR
कोकणवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सावंतवाड़ी स्टेशन पर ठहराव के साथ गणेशोत्सव के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम
ये भी पढ़े: अकोला में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, 3 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
नायब तहसीलदार पंकज चव्हाण ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर ज्ञापन तत्काल जिलाधिकारी को भेजने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपते समय प्रकाश विंचूरकर, महेश्वर पवार, संजय बेले, विजय खोडस्कर, संजय कुंभारे, नंदकिशोर पाटिल आदि उपस्थित थे।
