स्वामी विवेकानंद उद्यान का होगा कायाकल्प, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने किया निरीक्षण
अमरावती में स्वामी विवेकानंद उद्यान का कायाकल्प, निरीक्षण के बाद समस्याओं का समाधान।
Amravati City: अमरावती शहर के प्रशांत नगर स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान की दुर्दशा और नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों ने उद्यान का विस्तृत दौरा किया. इस दौरान समस्याओं का जायजा लेकर उन्हें तत्काल हल करने के निर्देश दिए गए.
युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा, मनपा उपमहापौर सचिन भेंडे और प्रभाग क्रमांक 12 की पार्षद प्रीति रेवने ने संयुक्त रूप से उद्यान का निरीक्षण किया. इस दौरे की खास बात यह रही कि इसमें मनपा के संबंधित विभागों के अधिकारियों, सुपरवाइजरों, जल आपूर्ति विभाग के इंजीनियरों, स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों और कोणार्क कंपनी के समन्वयकों को एक साथ बुलाया गया था.
निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां पाई गईं, उन्हें तुरंत दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. निरीक्षण के तुरंत बाद उद्यान में जमा केरकचरे और गंदगी को पूरी तरह साफ कर दिया गया. उद्यान में बेतरतीब बढ़ी हुई झाड़ियों और पेड़ों की छंटाई की गई, जिससे उद्यान अब अधिक खुला और सुरक्षित नजर आ रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
अमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
अमरावती में दुष्कर्म व प्रताड़ना के बाद युवती की मौत, आरोपी पर पॉक्सो सहित मामला दर्ज
Amravati News: अमरावती में साइबर अपराध पर कार्रवाई, ठगी की रकम लेने के आरोप में युवक पर केस
लंबे समय से बंद पड़े विद्युत बल्बों को हटाकर वहां नए लाइट लगाए गए हैं, ताकि शाम के वक्त नागरिकों को असुविधा न हो. वाटर सप्लाई विभाग ने पाइपलाइन की जांच की है. मरम्मत के साथ-साथ जहां जरूरत होगी, वहां नई पाइप लाइन डालने का निर्णय भी लिया गया है.
