अमरावती के जवान पराग मोरे शहीद ड्यूटी के दौरान हुए शहीद, CM ने जताया शोक
Indian Army Soldier Death: अमरावती के जवान पराग मोरे का विशाखापट्टनम में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। हिंदू श्मशान घाट में सैन्य व पुलिस बल की विशेष मानवंदना के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
- Written By: केतकी मोडक
सहीद जवान पराग मोरे (सोर्स - फोटो नवभारत)
DSC Soldier Parag More Death Amravati: देश सेवा का संकल्प लेकर सीमा की रक्षा करने वाले अमरावती के लाडले सुपुत्र पराग सुरेशराव मोरे (38) कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए, वे भारतीय सेना के डिफेंस सिक्योरिटी कॉप्स विभाग में कार्यरत थे और वर्तमान में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में तैनात थे।
सुरक्षा टावर पर ड्यूटी के दौरान हुए शहीद
हिंदू श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उपस्थित हजारों नागरिकों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। मूल रूप से नांदगाव खंडेश्वर तहसील के मोखाड गांव के निवासी और वर्तमान में अमरावती के साईनगर में रह रहे जवान पराग मोरे मध्यरात्रि 11 बजे से तड़के 3 बजे के बीच सुरक्षा टावर पर ड्यूटी पर तैनात थे।
इसी दौरान मातृभूमि की रक्षा करते समय उनकी प्राणज्योति बुझ गई। हालांकि उनकी मृत्यु का सटीक कारण अभी सामने नहीं आया है। दोपहर को सेना के विशेष वाहन से उनका पार्थिव शरीर साईनगर स्थित निवास स्थान पर लाया गया, जहां परिजनों का करुण क्रंदन हर किसी का कलेजा छलनी कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार का कहर! लोहे के सरियों से भरे कंटेनर जा घुसी कार, डॉक्टर दंपती की मौके पर मौत
‘युवराज’ बाघ को देख उत्साहित हुए गडकरी, परिवार संग ताडोबा जंगल सफारी का उठाया लुफ्त
महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल: 218 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बने ACP, 41 सहायक पुलिस आयुक्तों का भी तबादला
Mumbai Rain: पहली ही बारिश में डूबी मुंबई, बीएमसी के दावों की निकली हवा, मालाड के घरों में घुसा कमर तक पानी
इसके बाद निकली अंतिम यात्रा में ‘जवान पराग मोरे अमर रहे’ के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा। श्मशान घाट पर भारतीय सेना और अमरावती शहर पुलिस बल द्वारा उन्हें विशेष मानवंदना दी गई। बडनेरा के थाना प्रभारी हनुमंत उरलागोंडावार ने प्रशासन की और से पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद पुलिस के जवानों ने हवा में गोलियां दागकर अंतिम सलामी दी। पराग मोरे अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी मयुरी, 8 साल का बेटा संभव, 4 साल की बेटी ओमिषी और भाई से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पिता के साये से महरूम हुए इन मासूम बच्चों को देखकर वहां मौजूद हर नागरिक की आंखें छलक आई।
यह भी पढ़ें:- वर्धा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, मानसून पूर्व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशाखाडूनम में भारतीय सैन्य दल में कर्तव्य पर रहते अमरावती के सुपुत्र पराग मोरे के शहीद होने पर शीक जताया। उन्होंने देशसेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान देनेठाले जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
