अशोक खरात के खिलाफ अमरावती में सड़क पर उतरे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता
अमरावती में युवक कांग्रेस ने ढोंगी बाबा खरात के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया, महिलाओं पर अत्याचार की मांग की सख्त कार्रवाई।
Amravati Protest: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात द्वारा महिलाओं के साथ किए गए कथित अनाचार और गंभीर अत्याचार की घटना के विरोध में अमरावती विधानसभा युवक कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया.
स्थानीय डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर चौक पर आयोजित इस आंदोलन में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में जुटकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए संतप्त कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की.
प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं पर अत्याचार बंद करो, दोषी बाबा को कड़ी सजा दो और न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी जैसे नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया.
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
जेल की सुरक्षा में सेंध; अमरावती जेल में चढ़कर बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
Amravati News: स्कूल बस से उतरते ही 6 साल की छात्रा हुई हादसे का शिकार, आरोपी चालक गिरफ्तार
Amravati News: एसटी बसों की सीटों में तोड़फोड़, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा की अपील
कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इस मामले की तह तक जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. आंदोलन के दौरान युवा नेताओं ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा बेहद गंभीर होता जा रहा है.
ढोंगी बाबाओं द्वारा महिलाओं का शोषण कानूनव्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है. उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित महिलाओं को तत्काल न्याय दिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर उपाय किए जाएं.
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भैयाजी पवार, अनिकेत डेंगले, वैभव देशमुख, आशीष यादव, प्रियाल मोहोड, कौस्तुभ देशमुख, श्रेयस धर्माले, वेदांत केने, मोहित भेंडे, धनंजय बोबडे, चैतन्य गायकवाड़, आकाश दुराटकर, आकाश गेडाम, शुभम बांबल, मनन अत्री, शांतनु हिवसे, शांतनु देशमुख, कृणाल गावंडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
