Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैदी की आकस्मिक मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jun 06, 2023 | 01:48 AM
Follow Us
Follow Us:

अमरावती. अपराधिक घटनाओं में सक्रिय होने से 5 दिन पहले एमपीडीए के तहत जेल भेजे गए आरोपी सैयद फैजान उर्फ छोटा रिचार्ज सैयद शफी (22, ताज नगर) की रविवार की सुबह तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. परिजनों ने समय पर इलाज ना देने का आरोप लगाने से यहां पुलिस को जिला अस्पताल में अतिरिक्त बंदोबस्त लगाना पड़ा. न्यायधीश की उपस्थिति में सैयद फैजान के शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अकोला भेजा गया. जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंपा गया.

कई संगीन मामलों में नामजद

सैयद फैजान उर्फ छोटा रिचार्ज पर शहर पुलिस आयुक्तालय के नागपुरी गेट, सिटी कोतवाली और गाड़गेनगर में जानलेवा हमले के साथ ही गैरकानूनी भीड़ इकट्ठा कर हत्या का प्रयास करना, हत्या करना, लूटपाट, घातक हथियार रखना जैसे 13 मामले दर्ज हैं. जिसके चलते सीपी नवीनचंद्र रेड्डी ने उस पर एमपीडीए के तहत कार्रवाई कर 1 जून को उसे जिला मध्यवर्ती जेल में स्थानबद्ध किया था. जिसे मध्यवर्ती जेल में स्थानबद्ध करने के आदेश दे दिए.

रविवार की सुबह छोटा रिचार्ज की जेल में अचानक तबीयत खराब हो गई. जिससे उसे जेल कर्मियों ने तत्काल जिला अस्पताल में भरती किया. जहा इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया. सूचना पर फ्रेजरपुरा व कोतवाली पुलिस वहां पहुंची. परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की. इस घटना से इर्विन में परिजनों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी.

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!

अमरावती में दुष्कर्म व प्रताड़ना के बाद युवती की मौत, आरोपी पर पॉक्सो सहित मामला दर्ज

Amravati News: अमरावती में साइबर अपराध पर कार्रवाई, ठगी की रकम लेने के आरोप में युवक पर केस

Amravati News: रायसोनी विवि में तार्किक कौशल कार्यशाला, 50 छात्रों ने सीखे समस्या समाधान के गुर

Prisoners accidental death family alleges negligence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2023 | 11:01 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Prisoner Death

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.