Amravati News: जेल में कैदी की मौत, चक्कर आने से गिरा था नीचे
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Nov 24, 2023 | 02:08 AM
अमरावती. अमरावती मध्यवर्ती कारागृह के एक कैदी की चक्कर आने से नीचे गिरने से मौत हो गई. अन्य कैदियों द्वारा उसे जिला अस्पताल में लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुस्ताक शहा (51, जरुड, अमरावती) पर बेनोडा थाने में 394, 302 के तहत मामला दर्ज था. वह 24 फरवरी 2023 से अमरावती मध्यवर्ती कारागृह में कैदी था. बुधवार को की दोपहर उसे अचानक चक्कर आने से वह नीचे गिर गया. जिसे कुछ अन्य कैदियों और जेल गार्ड के द्वारा अमरावती जिला अस्पताल लाया गया. जहां उसकी डॉक्टरों ने जांच करने मृत घोषित किया.
तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए शवागार में भेज दिया गया. मृत्यु का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
अकोला के 5 कॉलेजों में 2026-27 सत्र के लिए भी प्रवेश पर रोक, अमरावती विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला
अमरावती में दुष्कर्म व प्रताड़ना के बाद युवती की मौत, आरोपी पर पॉक्सो सहित मामला दर्ज
Amravati News: अमरावती में साइबर अपराध पर कार्रवाई, ठगी की रकम लेने के आरोप में युवक पर केस
Prisoner dies in jail fell down due to dizziness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 23, 2023 | 11:00 PM
