इर्विन अस्पताल में बिजली गुल, ICU और ऑपरेशन थियेटर के मरीजों को परेशानी
इर्विन अस्पताल में बिजली जाने से ICU और ऑपरेशन थियेटर में मरीजों को हुई कठिनाइयां। प्रशासन ने समस्या को शीघ्र हल करने का दावा किया।
Amravati District: अमरावती जिले के सबसे बडे सरकारी अस्पताल कहे जाने वाले इर्विन अस्पताल में आए दिन किसी न किसी बात या समस्या को लेकर मरीजों की परेशानी बढती ही जा रही है. ऐसे में शनिवार की सुबह 11 बजे के दौरान इर्विन अस्पताल की अचानक बिजली गुल हो जाने से यहां पर आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर और अन्य वार्डों के मरीजों को काफी परेशानी हुई. वहीं इर्विन प्रशासन के अनुसार बिजली सिर्फ चंद समय के लिए जाने से तुंरत सुचारू कर दी गई थी.उल्लेखनीय है कि 16 वार्डों के इस अस्पताल में हर समय किसी न किसी समस्या की खबरें उजागर होती रहती है.
ऐसे में शनिवार को हुई घंटों की बिजली गुल होने से यहां पर आईसीयु में भर्ती 13 मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. वहीं एक पॉयजिनिंग का मरीज जो वैंटिनेटर पर था. उसका उपचार नहीं हो पाने से उसके परिजनों ने उसे तुरंत यहां से निकालकर निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाना पड़ा.2 बड़े जनरेटर है बंदबताया जाता है कि अस्पताल के लिए दो बड़े जनरेटर रहने के बावजूद भी यह किसी तरह उपयोग में नहीं आ पाते.
इन जनरेटरों में डीजल की भी कमी रहने से इसे शुरू नहीं किया जा सकता है. वहीं मार्च माह में शुरुआत में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से भी जनरेटर में आग लगने की घटना सामने आई थी. लेकिन दूरूस्ती के बाद वह सुचारू हो गया था. बावजूद शनिवार को हुई बिजली गुल होने से यह जनरेटर कुछ ही देर चलने के बाद बंद करने की जानकारी भी सामने आई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गुल होने व मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए आईसीयु इंचार्ज ने भी इर्विन प्रशासन के अधिकारियों को भी बातें सुनाने की चर्चा जोरों पर है.
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Amravati News: अमरावती में 12,275 फर्जी राशन कार्ड रद्द, मिशन सुधार अभियान में बड़ी कार्रवाई
Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित
चंद मिनटों में ही समस्या दूर हुई
र्विन अस्पताल के आरएमओ डॉ. प्रमोद निरवणे ने कहा कि बिजली गुल की समस्या इन दिनों बढती गर्मी के चलते किसी भी स्थान पर शार्ट सक्रिट के कारण हो रही है. इसकी शिकायत हमने एमएसईबी से की. मरीजों की चिंता हमें भी है. इसलिए लगभग आधे घंटे में बिजली वापस सुचारू कर दी गई थी. इ
