- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Political Earthquake In Daryapur Municipality
दर्यापुर नपा में सियासी भूचाल, अपनी ही पार्टी की पार्षद ने नगराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
दर्यापुर नगर पालिका में सत्ताधारी दल की नगरसेविका ने नगराध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानें पूरी खबर।

Amravati News: दर्यापुर नगर पालिका की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल मच गई है. प्रभाग क्रमांक 11 में सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन समारोह को लेकर सत्ताधारी दल के भीतर का विवाद अब सार्वजनिक हो गया है. सत्ताधारी दल की ही नगरसेविका स्नेहा शिवाजीराव देशमुख ने नगराध्यक्ष और गुट नेता पर उन्हें दरकिनार करने और मनमानी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
नगरसेविका का आरोप है कि उनके प्रभाग वार्ड नंबर 11 में विकास कार्यों का शुभारंभ करते समय उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज किया गया. उन्होंने इसे केवल एक शिष्टाचार की चूक नहीं, बल्कि विकास कार्यों की आड़ में खेली जा रही गंदी राजनीति करार दिया है.सत्ताधारी पार्षद ने नगराध्यक्ष और गुट नेता की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए नगर पालिका के महत्वपूर्ण निर्णय सामान्य पार्षदों को बिना विश्वास में लिए गुपचुप तरीके से करने, विकास कार्यों की प्रक्रिया और निर्णयों में पारदर्शिता नहीं बरतने, सत्ता के अधिकार केवल कुछ गिनेचुने लोगों तक ही सीमित रखने, पार्टी के ही अन्य जनप्रतिनिधियों को कम महत्व देने का आरोप लगाया है.
अब तक विपक्ष के हमलों का सामना कर रही नगर पालिका को अब घर का भेदी वाली स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. इस घटनाक्रम से सत्ताधारी दल के भीतर दो गुट स्पष्ट रूप से सामने आते दिख रहे हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यह अंदरूनी कलह जल्द शांत नहीं हुई, तो प्रभाग 11 का यह विवाद एक बड़े राजनीतिक संघर्ष में बदल सकता है.
सम्बंधित ख़बरें
Political earthquake in daryapur municipality
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिमाचल प्रदेश बजट में बड़ा झटका! 3,586 करोड़ की कटौती, जानें सुखविंदर सिंह सुक्खु ने क्या कहा?
Mar 21, 2026 | 05:45 PMShare Market 2026: क्या मार्च में निफ्टी 24,000 के स्तर को पार करेगा? जानें विशेषज्ञों की राय
Mar 21, 2026 | 05:44 PMPhonePe IPO: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच दिग्गज फिनटेक कंपनी ने खींचे हाथ, निवेशकों को अब करना होगा इंतजार
Mar 21, 2026 | 05:42 PM4 साल बाद BTS का धमाकेदार कमबैक, जानिए भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव कॉन्सर्ट
Mar 21, 2026 | 05:35 PM‘…तो नेताओं को बुर्का पहनकर घूमना पड़ेगा’, मंत्री संजय शिरसाट बोले- राम रहीम जैसा होगा अशोक खरात का हाल
Mar 21, 2026 | 05:29 PM‘शिपिंग रूट सुरक्षित रहें…’, PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, सप्लाई चेन पर हमले को लेकर जताई चिंता
Mar 21, 2026 | 05:26 PMगोंदिया में स्वयंसेवक भरोसे शिक्षा, विधायक बडोले ने उठाई मानधन बढ़ाने की मांग, शिक्षकों के पद खाली
Mar 21, 2026 | 05:25 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM













