- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Hotel Business In Mauda Is In Trouble Due To Gas Cylinder Shortage Cylinder Supply Has Stopped
मौदा में गैस सिलेंडर की कमी से होटल व्यवसाय संकट में, सिलेंडर आपूर्ति ठप
शहर में गैस सिलेंडरों की कमी से होटल और ढाबों का व्यवसाय संकट में, रोजगार पर मंडराया खतरा।

Akola News: सिलेंडर की कमी से होटल व्यवसाय संकट में होटल बंद होने की नौबत, रोजगार पर मंडराया खतरा मौदा, सं.. शहर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते होटल और ढाबा व्यवसाय गंभीर संकट का सामना कर रहा है.
शहर में औद्योगिकीकरण के साथ होटल व ढाबों की संख्या बढ़ी है, जहां हजारों लोगों का रोजगार गैस सिलेंडर पर निर्भर है. वर्तमान में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इसका असर छोटे व्यवसायों जैसे चायनीज और नाश्ते के ठेलों पर भी पड़ रहा है, जिससे कई युवाओं का रोजगार संकट में है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई होटल संचालकों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने की नौबत आ गई है, जबकि कुछ ने खर्च कम करने के लिए कर्मचारियों की संख्या घटा दी है.
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे के वसई रोड एवं विरार स्टेशनों के बीच ब्लॉक, प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक
बेलोरा के मोसंबी बागों में AI तकनीक की शुरुआत, अब सेंसर बताएंगे फसलों का हाल
मेलघाट में कांग्रेस को फिर झटका, बड़ा नेता भाजपा के करीब, मेलघाट की राजनीति में हलचल
अमरावती में भाईचारे के साथ मनाई गई ईदउलफित्र, ईदगाह में अदा की गई नमाज
अशोका होटल के प्रबंधक के अनुसार, सिलेंडर न मिलने के कारण अब उन्हें लकड़ी से खाना बनाना पड़ रहा है. लकड़ी की बढ़ती कीमतों के कारण भोजन के दाम भी बढ़ाने पड़े हैं.
एक ओर सरकार द्वारा सिलेंडर की कमी से इनकार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आपूर्ति बाधित होने और घरेलू सिलेंडर की बुकिंग में दिक्कतों से स्थिति उलझी हुई है.
भंडारा से सिलेंडर की आपूर्ति, फिर भी ग्राहक प्रभावित मौदा तहसील में वैभव गैस एजेंसी, प्रेम नारायण इंडियन गैस, सुनील गैस एजेंसी और कनोजे गैस एजेंसी जैसी एजेंसियां होने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है.
साथ ही तिवारी गैस एजेंसी व भंडारा से भी सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है, फिर भी ग्राहक प्रभावित हो रहे हैं.बुकिंग के बावूजद आपूर्ति में दिक्कतें सारंग अंजनकर ने बताया कि पिछले चार दिनों से एचपी गैस सिलेंडर की बुकिंग के बावजूद आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा गलत आंकड़े पेश किए जा रहे हैं, जिससे एजेंसी संचालकों की परेशानी और बढ़ रही है.यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो होटल व्यवसाय पर निर्भर कई परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है.
Hotel business in mauda is in trouble due to gas cylinder shortage cylinder supply has stopped
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लंदन की सड़कों पर दिखा ऑटो-रिक्शा, भारतीय शख्स बोला- ‘दिल्ली जैसा लगा’, वीडियो वायरल
Mar 21, 2026 | 07:08 PMईरान में अब कोई बॉस नहीं! नेतन्याहू ने कहा कमांड स्ट्रक्चर पूरी तरह फेल, क्या ढहने वाला है तेहरान का शासन?
Mar 21, 2026 | 07:05 PMपश्चिम रेलवे के वसई रोड एवं विरार स्टेशनों के बीच ब्लॉक, प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक
Mar 21, 2026 | 07:00 PMहोटल और ढाबा मालिकों को सरकार से बड़ी राहत, 23 मार्च से मिलेगा 20% ज्यादा LPG, करना होगा ये काम
Mar 21, 2026 | 06:59 PMजरा संयम से रहो, फिर देखो चमत्कार, प्रेमानंद जी महाराज ने दिया जीवन बदलने वाला मंत्र
Mar 21, 2026 | 06:58 PMइफ्तार से पहले बच्चे ने गाई गणेश स्तुति, वीडियो ने दिया भाईचारे का खास संदेश
Mar 21, 2026 | 06:55 PMभंडारा: छुट्टियों में जनगणना ड्यूटी से शिक्षकों में भारी नाराजगी; 2011 से लंबित प्रक्रिया अब गर्मी में शुरू
Mar 21, 2026 | 06:49 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM













