File Photo
धामनगांव रेलवे (सं). ट्रेन को सिग्नल न मिलने के चलते धामणगांव स्टेशन पर रुकी थी. तब कुछ यात्री उतरकर इधर से उधर घूम रहे थे. तभी अचानक ट्रेन को सिग्नल मिलने से वह चलने लगी. इस दौरान नीचे उतरे यात्री चलती ट्रेन में चढ़ रहे थे. इस दौरान एक यात्री चढ़ते समय ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच की गैफ में फंस गया. यह देखते ही आरपीएफ कर्मी अमर वानखडे व नीलेश मोरे ने सतर्कता दिखाते उसे बचा लिया. घटना 5.25 बजे धामणगांव रेलवे स्टेशन पर हुई. बचाए गए युवक का नाम मनोज शुक्ला (71, गांधीनगर, गुजरात) है.
सूत्रों के अनुसार ट्रेन नं. 12843 को समय 17.25 बजे धामणगांव स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं 1 पर ट्रेन नं. 22142 व ट्रेन नं. 12102 को पास किया गया. ट्रेन लंबे समय तक रुकने की वजह से उक्त ट्रेन के यात्री नीचे उतर कर इधर उधर समय पास कर रहे थे. इसके बाद 18.02 बजे सिग्नल होने पर ट्रेन रवाना हुई, तब उन यात्रियों में से मनोज शुक्ला कोच बी-5 में चलती ट्रेन मे चढ़ने का प्रयास करते समय संतुलन बिगड़ने से प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच गैप में अंदर गिर गये. तब मौके पर मौजूद आरपीएफ के कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए गार्ड से वैकूम डलवाकर, ट्रेन रोक कर, यात्री को बाहर निकालकर प्रथमोपचर दिया.
मनोज की हालत सामान्य होने पर यात्रा जारी रखने की विनंती पर उसे जाने दिया. ट्रेन समय 18.12 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई. यात्री की जान बचने पर उसने आरपीएफ का आभार माना. इस समय थाना निरीक्षक छेदीलाल कनोजिया, एएसआई शशिकांत गजभिए, आरक्षक-अमर वानखड़े, एवं आरक्षक नीलेश मोरे ने सहकार्य किया.