Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अधिकारियों ने किया स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण, विभिन्न प्रभागों में जाना सफाई व्यवस्था का हाल

24 अप्रैल 2026 को अमरावती में अधिकारियों ने विभिन्न प्रभागों में चल रहे स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कार्यों की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया।

  • Author By Manish Vishwabhno | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 25, 2026 | 09:24 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati District:  अमरावती मनपा के अंतर्गत जोन क्रमांक 3 दस्तूरनगर के विभिन्न प्रभागों में चल रहे स्वच्छता कार्यों का 24 अप्रैल 2026 को जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में प्रभाग क्रमांक 8 जोग स्टेडियम, 9 वडाली, 10 बेनोडा भीम टेकड़ी और 11 फ्रेजरपुरा शामिल रहे.

निरीक्षण के दौरान स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, मंगेश मनोहरे, विकी वानखड़े, सचिन वैद्य, इस्माइल लालूवाले, ममता आवारे, डॉ. मधुरा कहाले, विद्या माटे, अर्चना पाटील, मनपा के वैद्यकीय अधिकारी स्वच्छता डॉ. अजय जाधव, विजय बुरे, ज्येष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक कुंदन हडाले एवं अन्य अधिकारी सहित कोणार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रतिनिधि डिम्पी कुंदनानी और आदित्य कुकरेजा भी मौजूद थे.23 अप्रैल को हुई सर्वसाधारण सभा में हुई चर्चा के अनुसार तथा कोणार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ हुए स्वच्छता ठेके के तीन माह पूर्ण होने के उपरांत कार्यों की समीक्षा और वाहनों की जांच की गई.

इस दौरान कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए उपकरण, मशीनरी, वाहन एवं मानवबल की जांच की गई, जिसमें पोकलेन, घंटागाड़ियां सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध पाए गए. साथ ही यह भी देखा गया कि कामगारों की उपस्थिति बायोमीट्रिक फेस आईडी प्रणाली के माध्यम से दर्ज की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत

अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा

प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना

गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी

स्वच्छता कार्यों की अच्छी शुरुआत पर पदाधिकारियों और नगरसेवकों ने संतोष व्यक्त किया. मनपा प्रशासन ने बताया कि शहर के अन्य जोन में भी स्वच्छता कार्यों को और प्रभावी बनाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि नागरिकों की शिकायतों में कमी लाई जा सके और अमरावती को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाया जा सके.

Officials inspected the cleanliness work

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 05:04 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.