-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Obc Communitys Hunger Strike Ends After Assurance Of Guardian Minister
ओबीसी समाज की मांगों पर मंत्रालय में होगी बैठक, पालकमंत्री के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त
- Written By: आंचल लोखंडे
OBC community: पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अनशन मंडप को भेंट देकर ओबीसी समाज की उक्त मांगों को लेकर नेताओं की 15 अक्टूबर के भीतर बैठक लेकर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।

ओबीसी समाज की मांगों पर मंत्रालय में होगी बैठक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati District: अमरावती जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में ओबीसी जनमोर्चा के बैनरतले पदाधिकारी तुषार वाढोणकर और चंद्रशेखर देशमुख ने 24 सितंबर से अनशन शुरु किया था। शुक्रवार 26 सितंबर को पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अनशन मंडप को भेंट देकर ओबीसी समाज की उक्त मांगों को लेकर नेताओं की 15 अक्टूबर के भीतर बैठक लेकर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद रविवार 28 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अण्णा शेंडगे, डॉ. ज्ञानेश्वर गोबरे की उपस्थिति में अनशन समाप्त किया गया।
आंदोलन कारियों ने मराठा समाज की ओबीसी के संविधानात्मक आरक्षण में घूसखोरी करनेवाला 2 सितंबर का जीआर रद्द करने या उसमें दुरूस्ती करने की मुख्य मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन शुरु किया था। इस अनशन को सांसद बलवंत वानखडे, सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक प्रवीण तायडे, राजेश वानखडे, ओबीसी नेता पदाधिकारियों ने भेंट देकर समर्थन घोषित किया था।पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अनशन मंडप को भेंट देकर ज्ञापन स्वीकार किया।
प्रदेश अध्यक्ष शेंडगे ने छुडाया अनशन
मंत्रालय में 15 दिन के भीतर बैठक आयोजित कर अनशनकर्ताओं की मांगे पूर्ण करने के लिए सरकार स्तर पर चर्चा कर समाधान किया जाएगा, ऐसा अभिवचन दिया। जिसके तहत अनशन को कुछ दिन के लिए स्थगित किया गया है। मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो आनेवाले दिनों में आंदोलन फिर से करने का इशारा भी ओबीसी जनमोर्चा और ओबीसी आरक्षण संघर्ष समिति ने सरकार को दिया है। इस समय ओबीसी जनमोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रकाश अण्णा शेंडगे, उपाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश्वर गोरे (गोबरे), महासचिव प्रवीण पेटकर ने अनशनकर्ताओं को शरबत पिलाकर अनशन छुडाया।
सम्बंधित ख़बरें
धामणगांव में छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण, 600 से अधिक छात्राएं शामिल
उद्धव ठाकरे को कुरान का पाठ करना चाहिए, रामरक्षा आंदोलन पर जैन मुनि नीलेश चंद्र का तीखा हमला
महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़? रवि राणा बोले- दोनों NCP गुट जल्द होंगे एक
अमरावती में बोगस सोयाबीन बीज पर बवाल, किसानों ने पालकमंत्री बावनकुले का किया घेराव
ये भी पढ़े: बारिश पर सियासी महाभारत…शिवसेना-कांग्रेस ने फडणवीस सरकार को घेरा, संजय राउत ने किसे कहा निकम्मा?
अनशनकर्ताओं का अभिनंदन
अनशनकर्ताओं का अभिनंदन भी किया गया। इस समय ओबीसी जनमोचा्र और ओबीसी आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रवीण पेटकर, संजय वर्हकर, एड. प्रभाकर वानखडे, अजय राऊत, इंजी. वासुदेव चौधरी, डॉ. श्रीराम कोल्हे, डॉ. गणेश खारकर, संजय नागोने, वि. दा. पवार, संजय वाघुले, प्रा. रुपेश फसाटे, नाना आमले, मनोज भेले, दिलीप पांडे, बालकृष्ण धर्माले आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Obc communitys hunger strike ends after assurance of guardian minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM














