हार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
Amravati News Suspicious Death: अमरावती की नवविवाहिता की नागपुर में संदिग्ध मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर शव कब्र से निकाला गया। पोस्टमार्टम के जरिए मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
अमरावती खबर, नवविवाहिता मौत,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Woman Death News: अमरावती जिले के नागपुरी गेट थाना परिसर निवासी नवविवाहिता की नागपुर में संदिग्ध मौत होने पर परिजनों ने थाने में दी शिकायत के बाद रविवार को मुस्लिम विधि के बाद फैजला का शव कब्र से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवागार में भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि 9 वर्षीय फैजला का विवाह इसी वर्ष 25 जनवरी को नागपुर के मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद जुबेर के साथ हुआ था।
विवाह को चार महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि शुक्रवार रात उसके मायके वालों को नागपुर से उसकी मौत की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही उसके माता-पिता और रिश्तेदार नागपुर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने बेटी का शव देखा तो उसके गले पर रस्सी से दबाए जाने जैसे स्पष्ट निशान दिखाई दिए, इसके बावजूद ससुराल पक्ष ने उन्हें बताया कि फैजला की मौत हृदयाघात से हुई है।
हत्या का लगाया आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने पहले उन्हें वास्तविक स्थिति से अनजान रखा और बाद में जल्दबाजी में मामले को सामान्य मौत बताने का प्रयास किया, बेटी के गले पर मिले निशानों को देखकर परिवार के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
अमरावती में ड्रग्स तस्करी, चांदूर रेलवे पुलिस का बड़ा एक्शन! 21.540 किलो गांजा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
पुणे में पति की हैवानियत: बेटा न होने पर पत्नी पर एसिड अटैक का आरोप, 15 दिन तक घर में रखा बंद
वर्धा में दर्दनाक हादसा: तबेले में बैल के हमले से किसान की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। शनिवार दोपहर फैजला का शव अमरावती लाया गया। अंतिम संस्कार के बाद परिजन नागपुरी गेट पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दी थी।
यह भी पढ़ें:-अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
जिसके बाद रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बंदोबस्त में हैदरपुरा स्थित मुस्लिम कब्रस्तान जाकर मुस्लिम विधि के अनुसार फैजला का शव बाहर निकाला, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवागार में भेजा गया है। इस समय फॉरेंसिक टीम में मौके पर मौजूद थी। फैजला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चलेगा।
