अमरावती जिले में नई एसटी बसें उपलब्ध कराई जाए, यशोमति ठाकुर ने मुख्यमंत्री को लगाई गुहार
जिले में बड़ी संख्या में नागरिक लाल परी यानी एसटी बसों से यात्रा करते हैं। मांग के अनुसार जिले में एसटी बसों की संख्या काफी कम हो गई है। इसलिए 450 नई एसटी बसें और 321 नई ई बसें उपलब्ध कराने का अनुरोध पूर्व पालक मंत्री विधायक यशोमति ठाकुर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र के माध्यम से किया है।
- Written By: शुभम सोनडवले
कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर
अमरावती. जिले में बड़ी संख्या में नागरिक लाल परी यानी एसटी बसों से यात्रा करते हैं। मांग के अनुसार जिले में एसटी बसों की संख्या काफी कम हो गई है। इसलिए 450 नई एसटी बसें और 321 नई ई बसें उपलब्ध कराने का अनुरोध पूर्व पालक मंत्री विधायक यशोमति ठाकुर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र के माध्यम से किया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में अमरावती मंडल में निम आराम, शिवशाही स्लीपर, सिंपल स्लीपर, सिटर कम स्लीपर, शिवशाही, लीज्ड शिवशाही, जनरल, मान विकास, मिनी बस जैसी 421 बसें कार्यरत थीं। इन बसों से यात्रियों को सेवा दी गई। इनमें से 110 बसें कम कर देने से अब केवल 311 बसें ही दौड़ रही हैं, साथ ही 2019 में रोजाना 2250 बस फेरीं या कर रही थीं, जबकि 2024 में बसों की कमी के कारण सिर्फ 1830 बस फेरीं ही चल रही हैं। 420 बसों के फेरे कम कर दिए गए हैं। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों एवं नागरिकों एवं अमरावती शहर से होकर गुजरने वाली लंबी यात्राओं के लिए बसों की संख्या कम होने से परेशानी हो रही है।
इस अति आवश्यक मामले को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यालय की ओर से अमरावती संभाग के लिए 450 नई बसें और 321 नई ई-बसें मंगाने का प्रस्ताव मुंबई स्तर पर भेजा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि इस प्रस्ताव पर तत्काल विचार कर जिले के यात्रियों को होने वाली असुविधा को रोकने हेतु तत्काल निर्णय लें। संभाग में बस यात्रियों की बढ़ती मांग, वहीं पर बसों की कम संख्या को देखते हुए, यशोमति ने मुख्यमंत्री से वर्ष 2024-25 में 450 नई बसें और 321 नई ई-बसें की मान्यता तत्काल मंजूरी दी जाए।
